न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके माथे पर लिखी होती हैं आपकी अमीरी और आयु

सामुद्रिक शास्‍त्र के मुताबिक़ व्यक्ति के माथे पर बनी रेखाओं और निशान से व्यक्ति की अमीरी और आयु का पता लगाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 May 2020 7:55:31

आपके माथे पर लिखी होती हैं आपकी अमीरी और आयु

ज्‍योतिषशास्‍त्र में जिस तरह हथेली की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता किया जा सकता है। उसी तरह व्यक्ति के माथे पर भी उनके जीवन से जुड़ी कई बातों की जानकारी लिखी होती हैं। सामुद्रिक शास्‍त्र के मुताबिक़ व्यक्ति के माथे पर बनी रेखाओं और निशान से व्यक्ति की अमीरी और आयु का पता लगाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह लगाया जाए इसका पता।

स्‍त्री का कपाल हो ऐसा

स्‍त्री का कपाल रोम विहीन हो और उसकी आकृति अर्द्धचंद्राकार हो साथ ही 3 अंगुली चौड़ा हो तो वह स्‍वस्‍थ और सौभाग्‍यवती होती हैं। यदि इस प्रकार के कपाल में स्‍वास्तिक चिह्न हो तो ऐसी स्‍त्री राज्‍याधिकारिणी अर्थात सभी प्रकार के सुखों को प्राप्‍त करती है। ऐसी महिलाएं काफी प्रभावशाली होती हैं।

जिस स्‍त्री के कपाल पर हो त्रिशूल

जिस स्‍त्री के कपाल पर दीर्घ रेखा दिखाई दे वह बहुत ही भाग्‍यशाली और अपने पति की प्रिय होती है। वहीं अगर उसके कपाल पर त्रिशूल हो तो ऐसी महिलाएं दैवीय शक्ति से युक्‍त होती हैं। इन पर ईश्‍वर की विशेष कृपा होती है। ऐसा महिलाएं कई बार आगे साध्‍वी और संन्‍यासी भी बन जाती हैं।

माथे पर हो ऐसी रेखाएं

यदि किसी व्‍यक्ति के माथे पर स्‍पष्‍ट और अस्‍पष्‍ट कई तरह की रेखाएं हों तो ऐसे मनुष्‍य को जोखिम से बचना चाहिए, ऐसे लोगों की आयु सामान्य से कम होती है ऐसा समुद्रशास्त्र कहता है। कपाल पर यदि टूटी हुई रेखाएं हैं तो इसका मतलब है कि दुर्घटना में गंभीर स्थिति हो सकती है। इन स्थितियों में महामृत्युंजय मंत्र का जप और हवन करवाना फायदेमंद होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,forehead astrology,future by forehead

कपाल पर ऐसे निशान

अगर किसी व्‍यक्ति के कपाल पर त्रिशूल का निशान दिखाई पड़े तो ऐसे लोग बहुत ही किस्‍मत वाले माने जाते हैं। इन्‍हें समाज में सम्‍मान मिलता है और इनकी संतान दीर्घायु होती है। ऐसे लोगों के घर में भी कभी धन की कमी नहीं होती और साक्षात देवता इनके घर में वास करते हैं।

कपाल चौड़ा होने पर

किसी व्‍यक्ति का कपाल चौड़ा होने का अर्थ है कि वह भविष्‍य में अध्‍यापन का कार्य करेगा। उन्‍नत और प्रशस्‍त ललाट सौभाग्‍यसूचक माना जाता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में सभी प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं और इनके जीवनसाथी की आयु भी लंबी होती है। वहीं असामान्‍य ललाट वाले लोगों को कई बार दुर्भाग्‍य का सामना करना पड़ता है। इनके सभी कार्यों में रुकावटें आती हैं।

कपाल पर वज्र और धनुष के निशान

जिन लोगों के कपाल पर वज्र और धनुष का चिह्न होता है वह व्‍यक्ति संसार में बहुत सम्‍मान पाते हैं। ऐसे लोग समाज पर अपनी गहरी छाप छोड़ते हैं। इनकी आयु भी दीर्घ होती है और इन्‍हें ताउम्र यश की प्राप्ति होती है।

कपाल पर 3 रेखाएं

जिनके कपाल पर स्‍पष्‍ट 3 रेखाएं होती हैं वे लोग सुखी, संपन्न, पुत्रवान और ख्‍याति प्राप्‍त होते हैं। इनकी आयु बहुत अधिक नहीं होती, लेकिन इन्‍हें कभी भी अपने जीवन में कष्‍ट का सामना नहीं करना पड़ता। सदैव आगे रहकर नेतृत्‍व करते हुए अपने जीवन को जीना पसंद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?