न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर को आकर्षक बनाने वाला फर्नीचर ना बिगाड़ दे कहीं घर के हालात, जानें वास्तु नियम

आज इस कड़ी में हम आपके लिए फर्नीचर से जुड़े वास्तु टिप्स लेकर आए है जिनका ध्यान रख घर में सुख-समृद्धि लाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 7:07:57

घर को आकर्षक बनाने वाला फर्नीचर ना बिगाड़ दे कहीं घर के हालात, जानें वास्तु नियम

वास्तु के अनुसार घर में रखी हर वस्तु की एक ऊर्जा होती हैं जो घर के माहौल पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डालती हैं। ऐसे में घर को आकर्षक बनाने वाले फर्नीचर का भी बड़ा वास्तु महत्व होता हैं जिससे जुड़े वास्तुदोष घर की सुख-शांति को भंग करने के साथ ही आर्थिक परेशानियों का भी कारण बन सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए फर्नीचर से जुड़े वास्तु टिप्स लेकर आए है जिनका ध्यान रख घर में सुख-समृद्धि लाए।

शुभ होता है हल्का फर्नीचर

वास्तु विज्ञान के अनुसार भारी-भरकम फर्नीचर घर में अनेक परेशनियों को लेकर आता है अतः ध्यान रहे वजन में हल्का फर्नीचर ही घर में लगाएं। यदि भारी फर्नीचर घर में पहले से ही है तो उसे घर की दक्षिण या पश्चिम की दीवार की ओर रखें ,हल्का फर्नीचर हमेशा उत्तर और पूर्व में रखें।यदि यह बात आप घर में ध्यान नही रखेंगे तो आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।अगर घर में फर्नीचर का काम करवा रहे हैं तो काम दक्षिण या पश्चिम दिशा से शुरू करवाकर उत्तर,पूर्व दिशा में ख़त्म होना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,furniture vastu tips,happiness in life

ऐसा करने से घर के सदस्यों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा सारा कार्य पूर्व नियोजित ढंग से पूरा हो सकता हैं। वहीं दिशा का ध्यान न रखने पर,परिवार के सदस्यों का बीमार होना,क्लेश आदि समस्या हो सकती है। हल्के रंग का फर्नीचर घर में पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखता है एवं गहरे रंग का फर्नीचर नकारात्मकता को बढ़ावा देता है।

लकड़ी और डिजाइन का रखें ध्यान

फर्नीचर खरीदते या बनवाते समय लकड़ी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि कुछ लकड़ियां वास्तु में शुभ और कुछ अशुभ मानी गईं हैं। शीशम,चन्दन,अशोक,सागवान,साल,अर्जुन या नीम की लकड़ी का बना हुआ फर्नीचर खरीदें,यह शुभ फल देने वाले होते हैं। फर्नीचर बनवाते या खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि फर्नीचर के किनारे ज्यादा नुकीले न हो। इस तरह के फर्नीचर से घर पर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,furniture vastu tips,happiness in life

वर्गाकार, आयताकार फर्नीचर वास्तु में शुभ माने गए हैं वही गोल या घुमावदार फर्नीचर लेने से बचना चाहिए। वैसे तो वास्तु में लोहे का फर्नीचर रखने की सलाह नहीं दी गई है पर आपके घर में ऐसा फर्नीचर पहले से ही मौजूद है तो इसे पेंट करवाकर उत्तर या पश्चिम दिशा में रखना लाभ देगा। सकारात्मक ऊर्जा के स्तर में वृद्धि के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार फर्नीचर पर शुभ प्रतीक जैसे गाय, मोर, कछुआ, मछली आदि बनवा सकते हैं।

शुभ दिन करें खरीददारी

वास्तु के अनुसार प्रत्येक वस्तु को खरीदने के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित हैं। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आपको शुभ दिन एवं शुभ समय का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। कभी भी भूलकर शनिवार, मंगलवार और अमावस्या के दिन फर्नीचर की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। इसी प्रकार राहुकाल में खरीददारी करना शास्त्र सम्मत नहीं माना गया है। कार्यस्थल या ऑफिस के लिए स्टील के हल्के फर्नीचर का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से वहां सकारात्मकता बनी रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका