न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोधूलि बेला में किए गए ये 5 काम बनते हैं दरिद्रता का कारण, ना करें इन्हें करने की गलती

गोधूलि बेला को बेहद शुभ समय माना जाता हैं। लेकिन इस समयावधि में कुछ काम करने वर्जित बताए गए हैं क्योंकि ये आपके जीवन में आने वाली दरिद्रता का कारण बनते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Feb 2021 9:03:06

गोधूलि बेला में किए गए ये 5 काम बनते हैं दरिद्रता का कारण, ना करें इन्हें करने की गलती

धर्म शास्‍त्रों में बताई गई बातें व्यक्ति के जीवन को बहुत प्रभावित करती हैं। धर्म शास्‍त्रों में दिनभर में काम करने से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिनका अनुसरण किया जाए तो जीवन में सकारात्मकता का संचार किया जा सकता हैं। ऐसे ही कुछ नियम गोधूलि बेला (जब सूर्य ढल रहा होता है) से जुड़े भी बताए गए हैं। गोधूलि बेला को बेहद शुभ समय माना जाता हैं। लेकिन इस समयावधि में कुछ काम करने वर्जित बताए गए हैं क्योंकि ये आपके जीवन में आने वाली दरिद्रता का कारण बनते हैं। तो आइये जानते हैं इन कामों के बारे में।

भूलकर भी न दें किसी को पैसे

शाम के वक्‍त अगर आपसे कोई पैसे मांगने आए तो भूलकर भी उसे उधार न दें। शास्‍त्रों में ऐसा शाम के वक्‍त करने को मना किया गया है। माना जाता है कि गोधूलि बेला में किसी को पैसे उधार देने से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं और घर से रुष्‍ट होकर चली जाती हैं। ऐसे घरों में फिर अलक्ष्‍मी यानी दरिद्रता पैर पसारने लगती है। भूलकर भी किसी व्‍यक्ति को शाम के वक्‍त उधार न दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,evening works,workd bring poverty

शाम के वक्‍त तुलसी को न करें स्‍पर्श

शास्‍त्रों में ऐसा बताया गया है कि शाम के वक्‍त यानी गोधूलि बेला में तुलसी को स्‍पर्श नहीं करना चाहिए और न ही उसमें जल चढ़ाना चाहिए। शाम के वक्‍त तुलसी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी चली जाती है और घर में गरीबी और दुर्भाग्य आता है।

दूध या दही

शाम के वक्‍त यानी जब सूर्यास्‍त का वक्‍त हो तो यदि कोई आपसे दही या फिर दूध मांगने आए तो उसे नहीं देना चाहिए। दही और दूध श्‍वेत होने के कारण चंद्रमा और मां लक्ष्‍मी को दर्शाते हैं तो शाम के वक्‍त इनको उधार देने से मां लक्ष्‍मी और उनका भाई माने जाने वाले चंद्रदेव नाराज हो जाते हैं। मां लक्ष्‍मी के नाराज होने से आपको धन कमी का सामना करना पड़ता है तो वहीं चंद्रदेव के नाराज होने से व्‍यक्ति को सर्दी जुकाम आदि समस्‍याएं होने लगती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,evening works,workd bring poverty

बच्‍चे न करें पढ़ाई

शाम के वक्‍त यानी जब सूर्य ढल रहा हो तो बच्‍चों को पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। शास्‍त्रों में इस वक्‍त पढ़ाई करने की मनाही की गई है। ऐसा करने से छात्रों की बुद्धि का क्षय होता है और मां लक्ष्‍मी के साथ मां सरस्‍वती भी दूर चली जाती हैं। शाम के वक्‍त बच्‍चों को श्‍लोक और मंत्रों के बारे में बताना चाहिए। ऐसा करने से उनके मन में आध्‍यात्‍म का भाव जागृत होता है और अच्‍छे संस्‍कार आते हैं।

पति और पत्‍नी भी रखें संयम

शाम के वक्‍त पति और पत्‍नी को भी ब्रह्म चर्य के नियमों का पालन करना चाहिए और भूल से भी इस वक्‍त संबंध नहीं बनाने चाहिए। इस वक्‍त संबंध बनाने में मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं और आपके घर का माहौल खराब हो जाता है। गोधूलि बेला का समय ध्‍यान और साधना का वक्‍त होता है और ऐसे में यह काम करना बहुत ही गलत माना जाता है। माना जाता है इस वक्‍त के संबंध से पैदा हुई संतान भी सुलक्षण वाली नहीं होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?