न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने जीवन में सफलता के लिए राशि के अनुसार चुनें अपना करियर

ज्योतिष में राशी के हिसाब से प्रोफेशन बताये गए है ताकि आप भविष्य सुधार सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Jan 2018 4:30:38

अपने जीवन में सफलता के लिए राशि के अनुसार चुनें अपना करियर

दुनिया में कई तरह के व्यक्ति होते हैं लेकिन उन सभी को अपने करियर की चिंता लगी रहती है जिससे की वे अपना भविष्य सुधार सकें। हर व्यक्ति अपना एक लक्ष्य लेकर चलता है कि वो नौकरी करना चाहता हा या बिज़नेस। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो यह तय नहीं कर पाते कि वो किसका चयन करें और अगर करें तो किस प्रोफेशन में करें। इस दुविधा को दूर करने में राशी आपकी मदद कर सकती है। क्योंकि ज्योतिष में राशी के हिसाब से प्रोफेशन बताये गए है ताकि आप भविष्य सुधार सकें। तो आइये जानते हैं राशि के अनुसार कौनसा चुनें अपना करियर।

choose your career according to your zodiac sign,zodiac sign astrology,astrology tips,career according to your zodiac sign

* मेष राशि

मेष राशि के जातक हमेशा ही उत्साह एवं उमंग से भरपूर होते हैं। इनका यही उत्साह इन्हें कॅरियर के मामले में एक लीडर की पहचान दिलाता है। अपनी टीम को किस तरह से एकजुट करके काम करवाना है, यह अच्छे से जानते हैं। इसीलिए सेना, सरकारी नौकरी, राजनीति, मैनेजमेंट तथा विज्ञापन कार्यों से जुड़ी किसी कंपनी में काम करना इनके लिए लाभकारी होगा।

choose your career according to your zodiac sign,zodiac sign astrology,astrology tips,career according to your zodiac sign

* वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की खासियत उनके हाथों में छुपी होती है। यह लोग बावर्ची, मालिश चिकित्सक, फूल अथवा चित्रकला, मूर्तियों के निर्माण से जुड़े कार्य मन से करते हैं। इन क्षेत्रों में इन्हें अच्छे परिणाम मिलते हैं।

choose your career according to your zodiac sign,zodiac sign astrology,astrology tips,career according to your zodiac sign

* मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग की खास बात उनकी राशि के चिन्ह में ही दिखाई देती है। राशि चिन्ह के अनुसार मिथुन राशि दो लोगों का मेल है, यही कारण है कि इस राशि वालों में एक साथ दो लोगों की ताकत छिपी होती है। इन्हें हरदम व्यस्त रहना पसंद होता है और काम ना मिले तो जल्द ही बोर हो जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए यात्रा संबंधी कोई कार्य या फिर मनोरंजन से जुड़ा कार्य सर्वश्रेष्ठ है। इसके अलावा टेक्नोलॉजी, शिक्षण तथा आर्किटेक्चर की जॉब भी परफेक्ट है।

choose your career according to your zodiac sign,zodiac sign astrology,astrology tips,career according to your zodiac sign

* कर्क राशि

कर्क राशि के लोगो का स्वभाव बहुत ही विनम्र होता है। ये लोग किसी को दुखी नहीं देख सकते तथा आसपास खुशनुमा वातावरण बनाए रखना इनका अपना ही एक अंदाज़ है। ऐसे लोग शिक्षण तथा सामाजिक कार्यकर्ता की फील्ड में अव्वल साबित होते हैं। इसके अलावा इस राशि के लोग स्वास्थ्य एवं पर्यावरण से सम्बन्धित कार्य भी आसानी से कर सकते हैं।

choose your career according to your zodiac sign,zodiac sign astrology,astrology tips,career according to your zodiac sign

* सिंह राशि

सिंह राशि के जातक एक तरफ जहां अपने बढ़ते क्रोध के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर अति उत्साहित व्यवहार उनकी अच्छाई बनता है। इनका यही जोश इन्हें हमेशा भीड़ में सबसे आगे रहने का उत्साह प्रदान करता है। इसीलिए सिंह राशि वाले कंपनी के सीईओ, मैनेजर या फिर किसी बड़े लेवल पर काम करना पसंद करते हैं। खुद का बिजनेस चलाना भी इनके लिए फायदेमंद है।

choose your career according to your zodiac sign,zodiac sign astrology,astrology tips,career according to your zodiac sign

* कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों को "परफेक्शनिस्ट" भी कहा जाता है। ऐसे लोग लेखक, पत्रकार, सम्पादक, डॉक्टर, पत्रकार, शोधकर्ता एवं मिस्त्री बन सकते हैं।

choose your career according to your zodiac sign,zodiac sign astrology,astrology tips,career according to your zodiac sign

* तुला राशि

तुला राशि के लोगों की सबसे बड़ी खासियत है लोगों के साथ नाप-तोलकर कर बात करना। इसीलिए ऐसे लोग एक अच्छे प्रोफेसर बन सकते हैं जो विद्यार्थियों को कलात्मक अंदाज से हर बात समझाने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा तुला राशि वाले लेखक, पत्रकार, ट्रैवेल एजेंट या फिर मार्केटिंग की फील्ड में भी अच्छा काम कर सकते हैं।

choose your career according to your zodiac sign,zodiac sign astrology,astrology tips,career according to your zodiac sign

* वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको का दिमाग बहुत ही तेज होता है। किसी काम को कब और कैसे करना है इन्हें अच्छी तरह पता होता है। इसीलिए वृश्चिक राशि वाले लोग डॉक्टर, वकील, वैज्ञानिक या फिर जासूस बन सकते हैं।

choose your career according to your zodiac sign,zodiac sign astrology,astrology tips,career according to your zodiac sign

* धनु राशि

धनु राशि वालों में ऊर्जा कूट-कूटकर भरी रहती है, जिस वजह से वह एक जगह नहीं बैठ सकते। दुनिया घूमते रहना इनका शौक है और साथ ही इसे अपना कॅरियर बनाने से इन्हें कोई नहीं रोक सकता। लेकिन इसके अलावा कोई अन्य काम इन्हें अपनी ओर खींचता है तो वे हैं कलात्मक जॉब्स, जैसे कि लेखक, संपादक, अध्यापक, आध्यात्मिक गुरु, जानवरों के निर्देशक, इत्यादि।

choose your career according to your zodiac sign,zodiac sign astrology,astrology tips,career according to your zodiac sign

* मकर राशि

मकर राशि वाले जातक बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं और ये अपना कोई भी कार्य बिना पूरा किए सांस नही लेते।इसी कारण आईटी, वैज्ञानिक, मैनेजर, बैंकर, संपादक और किसी कंपनी के मालिक की जॉब इनके लिए परफेक्ट है।

choose your career according to your zodiac sign,zodiac sign astrology,astrology tips,career according to your zodiac sign

* कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों की खास बात है कि ये किसी भी काम को सही तरीके से संभाल लेते है। इन्हें तकनीक और उपकरणों से जुड़ी वस्तुएं अपनी ओर बेहद आकर्षित करती हैं। इसीलिए कुंभ राशि वाले लोग एक अच्छे वैज्ञानिक, मैकेनिक, डिजाइनर, राजनैतिक या फिर कोई ऐसा काम करने में इच्छुक होते हैं जो उपकरणों से जुड़ा हो।

choose your career according to your zodiac sign,zodiac sign astrology,astrology tips,career according to your zodiac sign

* मीन राशि

मीन राशि के लोग बहुत ही कलात्मक होता है साथ ही जोशीले स्वभाव के भी होते हैं। इस राशि के लोगो को अपने काम को नया आकार देना काफी पसन्द होता है। कला के क्षेत्र में इनका कार्य अव्वल माना जाता है। इस राशि वाले लोग कला क्षेत्र के अलावा कई बार नर्स, डॉक्टर या फिर थैरेपिस्ट जैसे चिकित्सकीय क्षेत्र में भी काम करना पसंद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा

एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला

राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें

'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल

चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर

IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?

10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी

मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ

कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें

दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा

राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश

बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?