न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सूर्य की स्थिति डाल सकती है जीवन पर गहरा प्रभाव, रविवार के दिन जरूर ध्यान रखें ये बातें

हम आपके लिए रविवार से जुड़ी जानकारी लेकर आए है कि इस दिन कौनसा काम करना चाहिए और कौनसा नहीं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Feb 2019 7:37:37

सूर्य की स्थिति डाल सकती है जीवन पर गहरा प्रभाव, रविवार के दिन जरूर ध्यान रखें ये बातें

रविवार का दिन कामकाजी लोगों को बहुत पसंद आता है क्योंकि यही वो एक दिन है जब आपको काम से आराम मिलता है और आप खुद को समय दे पाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस दिन किया गया आराम आपकी कुंडली में स्थित सूर्य की स्थिति पर बुरा असर डालता है। इसलिए रविवार के दिन आपको सूर्य के शुब प्रभाव के लिए कुछ कार्यों को करने कि जरूरत होती है। आज हम आपके लिए रविवार से जुड़ी जानकारी लेकर आए है कि इस दिन कौनसा काम करना चाहिए और कौनसा नहीं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* इस दिन किसी ब्राह्मण अथवा गरीब व्यक्ति को गुड़ का खीर खिलाने से भी सूर्य ग्रह के विपरीत प्रभाव में कमी आती है। अगर आपकी कुण्डली में सूर्य कमज़ोर है तो आपको अपने पिता एवं अन्य बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

* यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो रविवार को सूर्य के लिए विशेष उपाय करना चाहिए। रविवार को की गई सूर्य पूजा से व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन सुबह उठते सूर्य दर्शन करके स्नान करें। घर में अगर झगड़ें होते हैं तो ॐ सूर्याय नम: का मंत्र मन ही मन जाप जरूर करें।

astrology tips to impress lord sun,astrology tips for sunday

* रविवार को बेसन से बने लड्डू अथवा बर्फी लाकर सूर्य देव को भोग लगाकर सभी पारिवारिक सदस्य मिल-बांट कर खाएं।

* रविवार को गुड़ की खीर बनाकर स्वयं भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं। संभव न हो तो गुड़ ही खाएं और खिलाएं।

* रविवार को गुड़ और गेहूं से बनी रोटी भगवान विष्णु पर चढ़ाकर ब्राह्मणों को दान करने और खुद प्रसाद रूप में खाने से सौभाग्य प्राप्त होता है।

* रविवार के दिन सूर्य से संबंधित चीजें जैसे कि लाल या पीले रंग के कपड़े, अन्न, गुड, माणिक्य, लाल चंदन आदि दान में दें।

* रविवार के दिन सूर्योदय के समय जल्दी जगें और अपने नित्य कामों को करके भगवान सूर्य भगवान को एक ताबें के लोटे में जल, चावल, फूल डालकर अर्ध्य करें।

* रविवार को सूर्य अस्त से पहले नमक का उपयोग न करें। शास्त्रों के अनुसार यह अशुभ माना जाता है।

* रविवार को भगवान विष्णु को सर्वाधिक प्रिय वार माना गया है। इसलिए शास्त्रों में कहा गया है कि रविवार को विष्णु प्रिया तुलसी को नहीं तोडऩा चाहिए। कई जगहों पर क्रूर वार होने के कारण मंगलवार को भी तुलसी नहीं तोडऩे की मान्यता है।

* रविवार को सोते समय एक गिलास में दूध भरें और दूध से भरे इस गिलास को, सिरहाने रखकर सो जाएं। गिलास रखते वक्त सावधानी रखें, ताकि नींद में आपके हाथ से दूध गिर न जाए। सुबह उठकर, शुद्ध होकर इस दूध को ले जाकर, किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। प्रत्येक रविवार यह टोटका दोहराएं, आपकी धन संबंधी हर तरह की समस्याएं दूर होंगी साथ ही धन-धान्य, सुख-समृद्धि, यश-वैभव, ऐश्वर्य, सफलता और संपन्नता से जीवन खुशहाल होगा।

* रविवार को रात होने से पहले संभोग नहीं करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

* इस दिन हो सके तो तांबे से निर्मित चीजों का क्रय-विक्रय करने से बचें।

* नीला, काला या ग्रे रंग से बचें, इसके अलावा जरूरी न हो तो जुते न पहनें ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका