न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाली और शनि अमावस्या का महासंयोग, करे इन मंत्रो का जाप खुलेंगे किस्मत के द्वार

इसी संयोग के साथ ग्रहण का भी दिन है। सावन के इस अनोखे संयोग के दिन किए गए कुछ मन्त्रों का जाप आपको कई दोषों से मुक्ति दिलाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Aug 2018 1:53:07

हरियाली और शनि अमावस्या का महासंयोग, करे इन मंत्रो का जाप खुलेंगे किस्मत के द्वार

आज एक ऐसा दिन है जिसमें शनि अमावस्या और हरियाली अमावस्या का महासंयोग बना हैं। यह एक दुर्लभ संयोग है क्योंकि हर साल सावन के महीने में शनिवार के दिन अमावस्या तिथि नहीं आ पाती है। अब जब यह महासंयोग बना हैं तो इस दिन के पूजा-पाठ का महत्व भी बढ़ जाता हैं। आज इसी संयोग के साथ ग्रहण का भी दिन है। सावन के इस अनोखे संयोग के दिन किए गए कुछ मन्त्रों का जाप आपको कई दोषों से मुक्ति दिलाएगा। तो आइये जानते हैं उन मन्त्रों के बारे में।

* पितृ दोष से मुक्ति

शनि अमावस्या दिन आप कुछ नहीं कर पाएं तो कम से कम शनि के इस मंत्र का जितना संभव हो जप कर लें। ‘ओम प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’। इसके साथ ही इस अवसर पर हो सके तो उड़द दाल की खिचड़ी खाएं और दान करें। शनि दोष के साथ ही पितृदोष भी दूर होगा।

* शनि के वैदिक मंत्र

ग्रहण के समय आप शनिदेव के वैदिक मंत्र ‘ओम शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शंयोरभि स्रवन्तु न:।।’ का जप करें। इस मंत्र जप के बाद तिल के तेल से बने पकवान का दान करें। इससे शनिदेव के अशुभ दशा के प्रभाव से मिलने वाली परेशानी से राहत महसूस कर सकते हैं।

hani amavasya during sawan,astrology tips,sawan 2018,sawan

* गृहस्थी की बाधा दूर करने को

ज्योतिषशास्त्र में शनि की दशा को कम करने के लिए शनि पत्नी के नाम का मंत्र जप भी लाभकारी बताया गया है। पीपल या शमी पेड़ के पास शनि महाराज की पूजा करके शनि पत्नी के नामों का जप करें। इससे गृहस्थी की बाधा दूर होती है और नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में भी प्रगति होती है- शनि पत्नी मंत्र- ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहिप्रिया। कण्टकी कलही चाथ तरंगी महिषी अजा।।

* शनि मनोकामना पूर्ति मंत्र

शनैश्चरी अमावस्या के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पौराणिक शनि मंत्र: ‘ओम ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।’ का जप करें। इससे शनि महाराज प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

* साढ़ेसाती से मुक्ति

आप कुंडली में मौजूद साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम करने के लिए तांत्रिक शनि मंत्र: ‘ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।’ का जप करें। साथ ही तेल, काला छाता, जूते-चप्पल, कंबल आदि दान कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है बल्कि शनि की दशा का अशुभ प्रभाव भी दूर होता है।

* शनि यंत्र की पूजा

ग्रहण के समय आप ओम भूर्भुव: स्व: शन्नोदेवीरभि टये विद्महे नीलांजनाय धीमहि तन्नो शनि: प्रचोदयात्। इस शनि गायत्री मंत्र का जप करें। साथ ही मंदिर जाकर पूजा अर्चना करना संभव न हो तो घर में शनि यंत्र की स्थापना करें और पूजन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?