न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके जीवन में सौभाग्य लाएंगे वास्तु के ये शुभ प्रतीक

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे प्रतीक चिन्हों की जानकारी लेकर आए हैं जो पॉजिटिविटी लाते हैं और घर-परिवार में खुशियों भरा माहौल बना रहता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Apr 2020 7:31:04

आपके जीवन में सौभाग्य लाएंगे वास्तु के ये शुभ प्रतीक

हर कोई चाहता है कि उसके घर में हमेशा शांति बनी रहे और सुख-समृद्धि का वास हो। इसके लिए व्यक्ति कई जतन करता हैं और हर संभव प्रयास करता है। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं घर में सकारात्मकता का उपस्थित होना। वास्तु में इसके लिए उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से वास्तुदोष को दूर कर जीवन में सकारात्मकता लाइ जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे प्रतीक चिन्हों की जानकारी लेकर आए हैं जो पॉजिटिविटी लाते हैं और घर-परिवार में खुशियों भरा माहौल बना रहता है। तो आइए जानते हैं वास्तु के इन शुभ प्रतीक के बारे में।

मंगल कलश

मंगल कलश की घर पर स्थापना करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य मिलता है। इसके लिए मिट्टी के बर्तन में जल भरकर, आम या अशोक के पत्ते रखें जाते हैं। इसके साथ ही कलश को मौली बांधकर इसकी पूजा की जाती है। इस मंगल कलश‌ से सुख- समृद्धि, सेहत, व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। वास्तु के अनुसार नए घर में जाने परक इसकी स्थापना करनी चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,positivity in life,auspicious symbol,symbol for good luck

स्वास्तिक

भगवान गणेश जी का यह पवित्र प्रतीक को लोग प्राचीन काल से ही अपने घरों पर बनाते आ रहें हैं। इसे घर के मेन गेट के दोनों साइड पर कुमकुम और हल्दी मिक्स कर बनाने से वास्तुदोष दूर होता है। आप चाहें तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक पिरामिड भी रख सकते हैं। यह गुड़ लक लेकर आता है। इसके साथ ही घर-परिवार पॉजीटिव एनर्जी का संचार होता है। इसके अलावा कारोबार में तरक्की पाने के लिए तिजोरी पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना चाहिए।

पंचसूलक

पंचसूलक यानी हाथों से लगाई गई छाप। ये मुख्य रूप से भूमि, आकाश, हवा, पानी, अग्नि आदि पांच तत्वों के मेल बनते हैं। जैन धर्म में भी इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही हिन्दू धर्म में नए घर के प्रवेश, शादी आदि शुभ मौके पर हल्दी को हथेली पर लगा कर घर की मुख्य दीवार पर छाप लगाई जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से यह घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। घर में सुख-शांति और खुशहाली भरा माहौल बना रहता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,positivity in life,auspicious symbol,symbol for good luck

ॐ

वास्तुशास्त्र में ॐ को बहुत महत्व दिया जाता है। इसे सृष्टि को बनाने वाले ब्रह्मा जी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र शब्द को बोलने से मानसिक व शारीरिक दोनों तरफ से शांति मिलती है। यह एक औषधि के रूप में काम करता है। ऐसे में इसके प्रतीक को घर पर जरूर लगाना चाहिए।

मीन

घर में मछली को जोड़े में रखने परिवार के सदस्यों में प्यार बढ़ता है। घर की उत्तर दिशा में मछली का प्रतीक या एक्वेरियम रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही कही बाहर जाने से पहले इसे देखने से काम जल्दी पूरा होने के चांसिस होते हैं। इनमें से कोई मछली मर जाने पर समझ जाए कि आप पर आने वाला कोई टल गया है। यह घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करती है। इसके अलावा मरी हुई मछली की जगह एक्वेरियम में नई मीन लाकर रख दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका