न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Nirjala Ekadashi 2020 : चावल के अलावा इन 5 चीजों का भी ना करें एकादशी पर सेवन

चावल के अलावा भी कई ऐसे आहार हैं जिनका सेवन एकादशी के दिन वर्जित माना गया हैं और इनकी वजह से दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Jun 2020 8:50:05

Nirjala Ekadashi 2020 : चावल के अलावा इन 5 चीजों का भी ना करें एकादशी पर सेवन

आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी हैं जिसे निर्जला एकादशी के रूप में जाना जाता हैं। सभी एकादशी में इस एकादशी का महत्व सबसे ज्यादा माना जाता हैं और आज के दिन रखा गया व्रत-उपवास सभी एकादशी का फल प्राप्त करवाता हैं। यह तो आप सभी जानते हैं कि एकादशी के दिन चावल नहीं खाया जाता हैं। लेकिन चावल के अलावा भी कई ऐसे आहार हैं जिनका सेवन एकादशी के दिन वर्जित माना गया हैं और इनकी वजह से दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

लहसुन-प्‍याज
ग्रंथों के अनुसार न‍िर्जला एकादशी के द‍िन लहसुन-प्‍याज भी खाना वर्जित है। इन्‍हें तमोगुण वर्धक माना गया है। ये काम के भाव को भी बढ़ाते हैं। शास्‍त्रों में इसे राक्षसी भोजन कहा गया है। इनकी उत्‍पत्ति राहु नामक एक राक्षस के रक्‍त से हुई है, इसलिए इनमें तीक्ष्‍ण गंध है। ये उत्‍तेजना, क्रोध, हिंसा और अशांति पैदा करते हैं। इसलिए व्रत के पारण के प्‍याज-लहसुन के पाने का प्रयोग भूलकर भी न करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,nirjala ekadashi,ekadashi food

मीठा पान

ग्रंथों के अनुसार निर्जला एकादशी के द‍िन व्रती या फिर उसके घर के सदस्‍यों को मीठा पान नहीं खाना चाहिए। इसका कारण यह है क‍ि भगवान विष्णु की पूजा में मीठा पान चढ़ाया जाता है। क्‍योंक‍ि यह भगवान को अर्पित किया जाता है इसलिए इस दिन मीठा पान खाना भी वर्जित है।

साग और मूली

ग्रंथों के अनुसार निर्जला एकादशी के द‍िन गलती से भी कभी साग और मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। चूंक‍ि यह दोनों भूमि के नीचे पाए जाते हैं। इन्‍हें अशुद्ध माना जाता है। इन्‍हें खाने से जीवन में द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है क‍ि व्रती को या पर‍िवार के अन्‍य सदस्‍यों को मूली और साग नहीं खाना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,nirjala ekadashi,ekadashi food

मसूर दाल

ग्रंथों के अनुसार एकादशी के द‍िन भूले से भी मसूर दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। क्‍योंक‍ि मसूर की दाल को अशुद्ध माना जाता है। इसलिए व्रत के पारण में या जो व्‍यक्ति यह व्रत न भी कर रहे हों तो उन्‍हें भी निर्जला एकादशी के द‍िन मसूर का सेवन नहीं करना चाहिए।

सेम

ग्रंथों के अनुसार न‍िर्जला एकादशी के द‍िन सेम का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि इस द‍िन सेम का सेवन करने से संतान को हान‍ि होती है। इसलिए व्रती के पर‍िवार के सभी सदस्‍यों को इस दिन सेम नहीं खानी चाहिए। साथ ही व्रती को पारण के द‍िन इसका भूल से भी सेवन नहीं करना चाहिए। अन्‍यथा संतान संबंधी कई तरह के दु:खों का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम