न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उंगलियों के पोरों पर बनने वाले शंख से करें व्यक्ति की पहचान, जानें कैसे

आज इस कड़ी में हम आपके लिए उंगलियों के पोरों पर बनने वाले शंख से व्यक्ति की पहचान कैसे की जाए इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 May 2020 6:14:25

उंगलियों के पोरों पर बनने वाले शंख से करें व्यक्ति की पहचान, जानें कैसे

हस्तरेखा के बारे में तो सभी जानते हैं कि किस तरह हथेली देखकर व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता हैं। लेकिन समुद्रशास्त्र में कई ऐसी अन्य चीजें भी बताई गई हैं जिनकी मदद से व्यक्ति के स्वभाव और आचरण का आंकलन किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए उंगलियों के पोरों पर बनने वाले शंख से व्यक्ति की पहचान कैसे की जाए इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- समुद्र शास्‍त्र के मुताबिक यद‍ि क‍िसी की एक ही उंगली में शंख हो तो यह शुभ संकेत होता है। ऐसे जातक उच्च शिक्षा ग्रहण कर अच्छे पद पर आसीन होते हैं। साथ ही साथ वह सामाजिक कार्यो में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है। इसके अलावा परेशान‍ियों से भी उनका कभी-कभार ही सामना होता है यानी कि वह सामान्य जीवन जीते हैं।

- समुद्र शास्‍त्र के अनुसार अगर किसी जातक की दो उंगलियों पर शंख हों। यानी कि दो शंख हो तो यह संघर्ष की न‍िशानी है। कहा जाता है कि ऐसे जातकों को सफलता प्राप्‍त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। साथ ही ये हमेशा दूसरों पर आश्रित होकर ही अपना जीवन व्यतीत करते है। ऐसे जातक कभी भी बिना किसी की मदद लिए कोई काम नहीं कर पाते।

astrology tips,astrology tips in hindi,saumdra shastra,shankha on fingers

- समुद्र शास्‍त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की तीन उंगलियों में शंख हो तो वह स्त्रियों के प्रति विशेष लगाव रखता है। इसके अलावा भौतिक वस्‍तुओं के प्रति वह अपनी आमदनी का शत-प्रतिशत भाग व्यय कर देते हैं। कहा जाता है कि ऐसे जातक सामान्‍य स्‍तर का जीवन जीते हैं। कार्यालय में भी ये मध्‍यम स्‍तर के कर्मचारी होते हैं।

- समुद्र शास्‍त्र के अनुसार अगर किसी की चार उंगलियों में शंख हो तो यह अत्‍यंत ही शुभ संकेत होता है। कहते हैं कि ऐसे व्‍यक्ति क‍िसी राजा की तरह जीवन जीते हैं। यही नहीं ये अपने पर‍िवार का मान-सम्‍मान भी बढ़ाते हैं। इन्‍हें परिवार का कुलदीपक माना जाता है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो ऐसे लोग ज्यादातर राज कार्यों से जुड़े होते हैं।

- समुद्र शास्‍त्र के मुताबिक अगर क‍िसी जातक के हाथ की पांचों उंगलियों में शंख हों तो ऐसे लोग काफी लकी होते हैं। कहा जाता है ऐसे लोग सबके फेवरट होते हैं। जहां भी जाते हैं, जिनसे भी मिलते हैं, उनके दिल पर अपनी छाप छोड़ ही देते हैं। कार्यक्षेत्र की बात करें तो ऐसे लोग जल संबंधी कार्यों में उच्‍च पदों पर होते हैं।

- समुद्र शास्‍त्र के अनुसार जिस जातक के हाथ की छह उंगलियों में शंख बनते हैं। वह मनुष्य विद्वान होते हैं और समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र की बात करें तो ऐसे जातक धर्म उपदेशक, ज्योतिषी, आध्यात्मिक गुरु आदि होते है। ऐसे लोगों की बातें सभी लोग बड़े ध्यान से सुनते हैं। यानी कि इन्‍हें समाज में सभी की तवज्‍जो मिलती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,saumdra shastra,shankha on fingers

- समुद्र शास्‍त्र के मुताबिक जिस जातक के हाथ की सात उंगलियों में शंख बनते हैं। उनके जीवन में आर्थिक समस्‍याएं लगी ही रहती हैं। हालांक‍ि इन्‍हें संतान की ओर से खुश‍ियां ही खुश‍ियां मिलती हैं। लेकिन ऐसे जातकों की स्त्रियों को जीवन में काफी स्‍ट्रगल करना पड़ता है। लेकिन अच्‍छी बात यह है कि ये हर हाल में अपने पति का साथ न‍िभाती हैं।

- समुद्र शास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी जातक के हाथ की आठों उंगलियों में शंख बनते हैं तो इन्‍हें काफी स्‍ट्रगल करना पड़ता है। ऐसे लोगों को छोटी से छोटी चीज के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ता है। कहते हैं कि ऐसे जातक अपने उच्च संबंधों की वजह से उच्च पद पर पहुंच जाते है।

- समुद्र शास्‍त्र के मुताबिक अगर क‍िसी जातक के हाथ की नौ उंगलियों में शंख बनते हैं तो व‍िपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण को दर्शाता है। कहा जाता है कि ऐसे जातक हर समय व‍िपरीत लिंगी को आकर्षित करने में ही लगे रहते हैं। इसके चलते इनकी लाइफ में काफी उठा-पटक लगी ही रहती है। लेकिन 40 वर्ष के बाद इनका जीवन अच्छा होता है।

- समुद्र शास्‍त्र के अनुसार जिस जातक के हाथ की दस उंगलियों में शंख बनते हैं। वह काफी लकी होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोग आईएस, पीसीएस और प्रमुख सचिव जैसे उच्च पद पर पहुंचते हैं। इन्‍हें जीवन में कभी भी क‍िसी भी बात की कमी नहीं होती। इनका दांपत्‍य जीवन भी काफी सुखमय होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका