न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी उम्र से जुड़े हैं बाल कटवाने और हजामत करवाने के ये नियम

महाभारत के अनुशासन पर्व में इसके बारे में बताया गया हैं कि इंसान को किस दिन बाल या नाखून कटवाने चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Apr 2020 6:39:48

आपकी उम्र से जुड़े हैं बाल कटवाने और हजामत करवाने के ये नियम

अक्सर आपने देखा होगा कि घर के बड़ों द्वारा सलाह दी जाती हैं कि बाल कटवाने या हजामत बनवाने के लिए किसी विशेष दिन का चुनाव किया जाए। क्योंकि इसका आपकी सेहत और उम्र से गहरा नाता होता है। जी हां, महाभारत के अनुशासन पर्व में इसके बारे में बताया गया हैं कि इंसान को किस दिन बाल या नाखून कटवाने चाहिए। अन्यथा इसका उल्टा असर आपके जीवन और आयु पर पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं कि कौन से दिन नाखून या बाल कटवाने चाहिए।

इन दिनों नहीं कटवाने चाहिए बाल

सोमवार को बाल नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि इससे शिवभक्ति की हानि होती है। पुत्रवान को इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। मंगलवार को बाल कटाना अशुभ माना जाता है, इससे आयु की हानि होती है। वहीं गुरुवार को हजामत बनाने से लक्ष्मी और मान-सम्मान की हानि होती है। शनिवार को बाल कटवाना दुखद होता है। रविवार तो सूर्यदेव का दिन है इसलिए इस दिन बाल कटवाने से धन, बुद्धि और धर्म की क्षति होती है।

इन दिनों बाल कटवाने पर होती है धन की प्राप्ति

भाग्य हमेशा आपका साथ देता रहे और अपना कल्याण के इच्छुक व्यक्ति को हमेशा बुधवार व शुक्रवार के अतिरिक्त अन्य दिनों में बाल नहीं कटवाने चाहिए। बुधवार को बाल या नाखून काटने या कटवाने से धन की प्राप्ति होती है। वही शुक्रवार को लाभ और यश की प्राप्ति होती है। इसलिए हमेशा इन दोनों दिनों में ही बाल या नाखून काटने चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,anushasana parva,hair cutting rules,nails cutting rule

स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर

महाभारत के अनुशासन पर्व के अनुसार, अपने हाथ-पैर के नाखून हमेशा काटते रहना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि अपने बढ़ते हुए नाखून नहीं देखें। यह आपके लिए शुभ नहीं होता है, इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर तो पड़ता ही है साथ में स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता है। बढ़े-बढ़े नाखून रखना शास्त्रों में वर्जित, निंदनीय और अधार्मिक कार्य माना गया है।

बाल कटवाने के बाद तुरंत करें यह कार्य

अगर आप बाल कटवाने या हजामत करवाने जा रहे हैं तो हमेशा पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके ही बैठना चाहिए। इससे आपकी आयु में वृद्धि होती है। साथ ही हजामत बनवाने के तुरंत बाद नहाना चाहिए, अगर आप नहीं नहाते हैं तो आपको आयु की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

जीवन में आती हैं कई समस्याएं

महाभारत के अनुशासन पर्व के अनुसार, हमेशा याद रखें कि जब आप सिर पर तेल लगाएं तो उसको शरीर के दूसरे भाग पर स्पर्श ना करें। ऐसा करने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका