न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

8 मार्च राशिफल : इन 5 राशि वालों के कामकाज में आएगी परेशानी, वाहन से हो सकता है कष्ट

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 08 Mar 2020 6:07:23

8 मार्च राशिफल : इन 5 राशि वालों के कामकाज में आएगी परेशानी, वाहन से हो सकता है कष्ट

मेष

आज काम-काज को लेकर थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कई तरह की अड़चनें आएंगी और बार-बार चिंतित होंंगे। यात्रा को लेकर मन में दुविधा रहेगी। संतान को सांैपे गए कामों में सफलता मिलेगी। वे नए ढंग से भी सोच सकते हैं। आपको उनके दृष्टिकोण को स्वीकार करने में हानि नहीं होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा सावधानी बरतें। वाहन के प्रयोग से कष्ट हो सकता है। धार्मिक काम-काज में मन लगेगा और आप कुछ नया भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे व्यवसाय में लाभ होगा या काम आगे बढ़ेगा। मार्ग में आई हुई अड़चनें दूर हो सकती हैं। नौकरी में दिन अच्छा जाएगा, आपका प्रभाव बढ़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th march horoscope

वृषभ

आज काम-काज में छोटी-मोटी अड़चनें बनी रहेंगी। आप जितना अधिक भागदौड़ करेंगे उतनी ही समस्याएं उलझ जाएंगी। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। खर्चा व परेशानी ही हाथ लगेगी। किसी होते हुए काम से एकाग्रता भंग हो जाएगी और आप अचानक बीच में ही छोड़ सकते हैं। आर्थिक दबाव यथावत बना रहेगा। आप नए साधन जुटाने की चिंता ज्यादा करेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों में अत्यंत सावधानी बरतें क्योंकि राहु-सूर्य की नजदीकी आपके लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की बहुत ही चिंता करनी पड़ेगी। कोई नई बात सामने आ सकती है। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा और कई पुराने संबंध जीवित हो जाएंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th march horoscope

मिथुुन

शाम तक की यात्राएं तो शुभ रहेंगी परंतु अंधेरा होने के बाद यात्रा नहीं करें। वैवाहिक जीवन में समय शुभ है परंतु किसी मामले को लेकर आंतरिक विरोध प्रबल रहेगा। व्यावसायिक विरोधियों के विरुद्ध आप कोई कदम उठाना चाहते हैं परंतु आपके मन में एक हिचक सी ही रहेगी। जो अविवाहित हैं उनके लिए समय ठीक चल रहा है और उनके संबंध की बातें आगे बढ़ेंगी। संतान की तरफ से कोई नया प्रस्ताव सामने आ सकता है जिसे गुण-अवगुण के आधार पर आप स्वीकार कर सकते हैं। व्यवसाय में भागीदारी के मामले में समय शुभ बना हुआ है, लाभ भी बढ़ेगा। घर-कुटुंब में किसी विवाद को लेकर आप अपने रुख में परिवर्तन नहीं करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th march horoscope

कर्क

आज लाभ का दिन है। अचानक किसी नए स्रोत से भी आर्थिक लाभ हो सकता है। नए संपर्क बनेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो पद-प्रतिष्ठा संबंधी कोई समस्या सामने आ सकती है, लोगों का सहयोग लेना पड़ जाएगा। भूमि-भवन संबंधी बात चर्चा में रहेगी। भूमि पर ऋण को लेकर भी आप कहीं कोई प्रस्ताव दे सकते हैं। जीवनसाथी के लिए यह शानदार समय बना है और उनके नाम से किए गए कार्य में लाभ होगा। किसी के पास कोई व्यावसायिक प्रस्ताव लेकर जाएं तो इस कार्य को दिन-दिन में ही पूरा कर दें। पिता की तरफ से थोड़ी चिंता रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस के रुख से भी चिंता रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th march horoscope

सिंह

आज बकाया काम को लेकर अत्यधिक चिंता रहेगी। आप मन लगाकर कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं और एक जगह पर टिक भी नहीं पा रहे हैं। इन दिनों अधिक लोगों से मिलना-जुलना कम कर सकते हैं। संतान इस समय बहुत मददगार है। उनका समय अच्छा चल रहा है और उनको लेकर बनाई गई कोई योजना सफल हो सकती है। किसी कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। खान-पान का स्तर ऊंचा रहेगा, दावत भी खाएंगे और वजन घटाने की चिंता भी करेंगे। कारोबारी यात्रा का दबाव बना रहेगा। यात्रा साधारण ही रहेगी, आगे के लिए आश्वासन मिल सकता है। भागीदारी के किसी नए प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। आज प्रात: से ही ऊर्जावान बने रहेंगे और काम के घंटे भी औसत से ज्यादा ही होंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th march horoscope

कन्या

आज भाग्यशाली दिन है। कई दिनों से रुके हुए काम सफल हो सकते हैं। भाग-दौड़ औसत से अधिक होगी और कई नए लोगों से आप संपर्क में रहेंगे। भूमि-भवन या वाहन से संबंधित गतिविधियां तेज हो जाएंगी। जेवर, कपड़े इत्यादि पर खर्चा कर सकते हैं। नए लोग आपसे मिलेंगे और आप उनके साथ कैसे तालमेल बैठाएंगे, इसकी चर्चा करेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाह रहे हैं पर मन ही मन आश्वस्त नहीं हो पा रहे हैं। एक-दो दिन बाद निर्णय लेंगे तो ही अच्छा रहेगा। आज का लिया हुआ कोई भी निर्णय आगे चलकर समस्याएं उत्पन्न करेगा। आपकी माता के लिए आज का दिन बहुत शुभ है या तो उन्हें कोई उपहार मिलेगा या लाभ होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th march horoscope

तुला

आज सरकारी लोगों से निकलने वाले काम को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। अपने किए जाने वाले भुगतान को लेकर भी आप थोड़ा बहुत चिंतित से रहेंगे और उसके लिए कोई ना कोई प्रयास करेंगे। ना केवल घर में बल्कि कार्यस्थल पर भी आज माहौल अच्छा नहीं रहेगा और असहमति उभरकर सामने आएगी। घर-परिवार में मिलना-जुलना होगा और कई दिनों बाद काफी सारे लोग एक साथ मिलेंगे। दावत अवश्य खाएं परंतु सावधानी के साथ। भागीदारी में आर्थिक लाभ हो सकता है परंतु छिपे हुए खर्चे को भी पहचानिए। आज अनावश्यक रूप से धन खर्च होगा और उसे आप रोक नहीं पाएंगे। भाई-बहिनों के लिए दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th march horoscope

वृश्चिक

आज काम-काज को लेकर मन में अत्यधिक चिंता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में गलतियां नहीं हों, इसके लिए काफी काम करेंगे। प्रसिद्धि पाने के लिए कोई काम किया जा सकता है। नए उपायों को काम में लेंगे। आज इतना लाभ नहीं दिख रहा है जितना कि खर्चा। काम-काज को तेज गति से करने की चिंताएं मन में बनी रहेंगी। यात्रा करनी पड़ सकती है परंतु यात्रा के परिणाम शुभ रहेंगे। यात्रा से आर्थिक लाभ भी होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दवाइयों पर खर्चा बढ़ रहा है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th march horoscope

धनु

आज का दिन बहुत शुभ परिणामों वाला है, अचानक लाभ प्राप्ति हो सकती है। चल रहे भारी खर्चों के बीच आज का दिन मददगार है। संतान की तरफ से चिंता तो रहेगी परंतु आपको उनका सहयोग काफी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भी आज काफी मन लगेगा, किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। अपना प्रभाव बढ़ाने की दृष्टि से आप कोई छोटी-मोटी कार्यवाहियां कर सकते हैं। किसी ऐसे काम में खर्चा करना पड़ जाएगा जो आपको नहीं करना चाहिए। जीवनसाथी के लिए आज का दिन अच्छा है, उनकी सुख-सुविधा जुटाने के लिए आप कुछ काम कर सकते हैं। किसी खास जगह पर वाणी का कौशल आपको प्रतिष्ठा दिलाएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th march horoscope

मकर

आज काम-काज की जटिलता बढ़ रही है। अच्छे निर्णय के बीच में गलत निर्णय भी आप कर लेंगे। आर्थिक लाभ तो बढ़ेगा परंतु उसके लिए कुछ तिकड़म का भी प्रयोग आप करेंगेे। आज यात्रा को टालने में ही नुकसान हो सकता है। वाहन को कष्ट हो सकता है। रक्त विकार परेशान करेंगे अत: खान-पान में बहुत ज्यादा सावधानी बरतें। किसी खास समाचार के कारण आपके आत्म-विश्वास की बहुत वृद्धि होगी। आज संध्या के बाद का समय बहुत शानदार जाने वाला है। मित्रों से मिलना होगा, आपसी सहयोग बढ़ेगा और व्यवसाय के संबंध में कोई महत्वपूर्ण प्रगति होगी। यदि नौकरी करते हैं तो किसी खास वजह से ही आपकी प्रतिष्ठा बढऩे ही वाली है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th march horoscope

कुंभ

आज भाग-दौड़ बहुत ज्यादा रहेगी। यात्रा-प्रवास लाभ देगा। काम-काज में संशोधन करने की आवश्यकता पड़ सकती है। भाग-दौड़ के काम में कई गलतियां छोड़ेंगे। यदि व्यवसाय करते हैं तो समय शुभ बना हुआ है परंतु परोशानियां यथावत चलती रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो दिन बहुत अच्छा जाएगा। अचानक लाभ भी मिल सकता है। कारोबारी यात्रा फायदेमंद रहेगी। दूर स्थान की यात्रा हो सकती है और अन्य शहरों से लाभ भी हो सकता है। भाई-बहिन की तरफ से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। बाहरी सहयोग मिलेगा और उसके कारण कई काम आसान से हो जाएंगे। पिता के लिए दिन शुभ फलदायी रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th march horoscope

मीन

आज का दिन भाग्यशाली है। दिनभर बहुत सारे लोगों से मिलना होगा और भीड़-भाड़ में रहेंगे। आपके कार्य-कौशल में वृद्धि होगी और किसी नई तकनीक का प्रयोग करेंगे। आज धार्मिक कार्य में मन तो लगेगा परंतु समय ज्यादा नहीं दिख रहा है। यदि व्यवसाय करते हैं तो जोखिम भरा कोई काम कर सकते हैं, उसका लाभ आपको मिलेगा। किसी खास बाधा को हटाने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। शत्रु अपना काम करेंगे परंतु हावी नहीं हो पाएंगे। घर में वातावरण थोड़ा ठीक नहीं रहेगा परंतु घर के बाहर सब-कुछ अच्छा चलेगा और आप परिस्थितियों पर नियंत्रण में रख सकेंगे। माता-पिता के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा और उन्हें अच्छे समाचार मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम