न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

28 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों को रहेगा मानसिक तनाव, झेलनी पड़ेगी आर्थिक परेशानी, घरेलू कलह के आसार

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Nov 2019 6:44:18

28 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों को रहेगा मानसिक तनाव, झेलनी पड़ेगी आर्थिक परेशानी, घरेलू कलह के आसार

मेष

आज यात्रा नहीं करें। यात्रा के लिए अनुकूल दिन नहीं है। आर्थिक दृष्टि से जो चल रहा है उसे सम्भालें। अपनी स्थिति को लेकर कई बार निराशा होगी और खर्चों को लेकर लगातार सोचते रहेंगे। जीवनसाथी के लिए समय ठीक है और उनके नाम से व्यवसाय-व्यापार में लाभ हो सकता है। किसी बात को लेकर साधारण-से मतभेद रहेंगे। घर में उपेक्षा का सा भाव रहेगा। आप शांति से काम लें और अपने नौकरी या व्यवसाय पर ध्यान दें। स्थानीय भागदौड़ काफी रहेगी और इसके कारण अपना कोई न कोई काम समय पर बना लेंगे। जिन लोगों पर आप भरोसा कर रहे हैं, उनमें किसी एक को थोड़े और समय तक परखना बाकी है। किसी विवाद में आप थोड़ा तटस्थ रहने की कोशिश करें, जिससे कि स्थिति का सही अनुमान लग जाए। आज माता का स्वास्थ्य नरम ही रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th november horoscope

वृषभ

अपने काम की प्राथमिकता तय नहीं कर पाएंगे। मन दिनभर भ्रमित रहेगा और किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए समय सुधर रहा है। किसी प्रस्ताव पर विचार करना पड़ सकता है। व्यावसायिक कामकाज में साझा भाव से काम करने से लाभ होगा। जिन लोगों से लिखा-पढ़ी नहीं है, वे भी आपको सहयोग करेंगे। संतान की परीक्षा या पदोन्नति को लेकर मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। अभी तुरन्त कोई लाभ नहीं होगा परन्तु हानि भी नहीं होगी। प्रेम संबंध के मामले में आप कुछ ज्यादा ही चिंता करेंगे और आवश्यकता से अधिक सक्रियता दिखाएंगे। समय साधारण है और बहुत ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता भी नहीं है। सभा-सोसायटी में सम्मान की स्थिति बन सकती है। जो मिले उसे विनम्रता के साथ स्वीकार कर लें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th november horoscope

मिथुुन

आर्थिक स्थिति को लेकर चिंताएं रहेंगी। अत्यधित दबाव में आप लेनदेन संबंधी समझौते कर सकते हैं, जिससे कि आपका निकल जाए। घर-परिवार में समस्याएं रहेंगी और उनका समाधान भी खोजने की चेष्टा भी करेंगे परन्तु सबकुछ इतना आसान नहीं है। एक तरफ आपकी आलोचना होगी तो दूसरी तरफ प्रशंसा भी सुनने को मिल जाएगी। शत्रु आपके विरुद्ध लगातार सक्रिय हैं और कुछ न कुछ हरकतें करते रहेंगे। आपके पास इतना वक्त ही नहीं है कि इन सब बातों पर विचार करें परन्तु मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी। किसी निकट रिश्तेदार के काम से आपको तकलीफ रहेगी और आप किसी से मन की बात कह भी नहीं पाएंगे। आज मित्र आपकी मदद करेंगे और किसी कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने में साथ रहेंगे। छोटी यात्रा का योग है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th november horoscope

कर्क

पूरा दिन मानसिक चिंताओं में बीतेगा। ऐसा लगेगा कि जैसे सारी समस्याएं एक साथ इकट्ठी हो गई हैं। लोगों से संबंध बनाए रखने के लिए आपको परिश्रम करना पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण संबंध को बचाए रखने के लिए भी आपको चिंता करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार है और किसी एक मामले में ही अच्छी आमदनी करके कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने की चेष्टा करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए आप कोई नया प्रयत्न भी कर सकते हैं और उसमें आपको कोई बाहरी मदद भी मिल सकती है। कानूनी विवाद को लापरवाही से नहीं लें और सावधानी के साथ समाधान निकालने की चेष्टा करें। किसी बात को लेकर भाइयों में आपसी मतभेद नजर आएगा। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि विवाद के क्षणों को आप कैसे निकाल पाते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th november horoscope

सिंह

समय अत्यंत महत्व का बना है पर किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में बड़ी दुविधा रहेगी। लाभ या हानि तय नहीं कर पाएंगे और इसीलिए कोई महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल जाएगा। आप जितना अधिक चिंता करेंगे, उतना ही उलझन बढ़ती जाएगी। अपने से वरिष्ठ लोगों का मार्ग दर्शन लेने की चेष्टा करें, जिससे काम आसान हो जाएगा। यदि नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की प्रसन्नता मिल सकती है परन्तु अच्छा काम करने की नसीहत भी मिल सकती है। पिता या गुरु जैसे लोग आपका उचित मार्गदर्शन करेंगे। कार्य पद्धति को और अच्छा बनाने के लिए आप कई उपाय सोचेंगे और उनमें से एक पर काम करने का निर्णय ले लेंगे परन्तु आज न तो नया काम करना उचित है और न ही यात्रा के लिए शुभ दिन है। खर्चा भारी होने वाला है परन्तु आपके पास खर्चे की पूर्ति का उपाय नहीं है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th november horoscope

कन्या

आर्थिक दृष्टि से समय सुधार पर है और आपके किए गए प्रयासों का फल नजर आने लगा है। आज यदि कोई व्यावसायिक वार्ता होने वाली है तो उसे आगे के लिए टाल देना ही उचित होगा। नौकरी करते हैं तो सावधानी बरतें और अपने सहयोगियों के मन में चल रही बातों को जानने की चेष्टा करें। किसी महत्वपूर्ण काम को समूह के स्तर पर करना ही उचित रहेगा। आप अकेले उसे नहीं कर पाएंगे। विवाद की स्थिति में आपको ऊपरी समर्थन मिलेगा। अधिकारियों या न्यायालय से काम निकलवाने में आज आसानी रहेगी। थोड़ा-सा भी ध्यान दे लिया तो इन दफ्तरों से एक काम निकलवा लेंगे। संतान की किसी गतिविधि से आज प्रसन्नता रहेगी। उन्हें लाभ हो सकता है। आज साथ में कुछ समय भी बिता सकते हैं। यात्रा का त्याग करना ही उचित है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th november horoscope

तुला

परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। आर्थिक आवश्यकताओं के लिए आपके किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं और जितना अधिक प्रयास बढ़ाएंगे उसका परिणाम भी दिखने लगेगा। आज दोपहर बाद एक महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकता है क्योंकि आप उसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं रहेंगे। घरेलू विवादों में शांति बनाए रखने में ही सार है। कुटुम्ब के सदस्यों के व्यवहार से आप परेशान रहेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान धन से ही निकलेगा परन्तु वार्ताओं के माध्यम से समय सीमा बढ़ा सकते हैं। आज उन सब खर्चों को लेकर आप चिंतित रहेंगे जिनका नियंत्रण हाथ में नहीं हैं और न जिनमें कटौती करना सम्भव है। किसी विवाद में आपके पक्ष में राय बनाने के लिए किसी अन्य व्यक्ति के मन में परितर्वन जरूरी है। शायद आप ऐसा कर पाएंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th november horoscope

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आपके प्रयास आधे-अधूरे रहेंगे। हाथ में पैसा आकर भी उसको उपयोग में नहीं ले पाएंगे। जितने अधिक व्यक्तियों से आपका मिलान होने वाला है, उसमें एक या दो व्यक्ति की आपके काम के हैं। चन्द्रमा अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए आज वाला निर्णय कल के लिए स्थगित कर देना ही उचित रहेगा। सरकारी दफ्तरों में आज आपके कामकाज बनने में बाधा रहेगी। लोग कोई न कोई बहाना लगा देंगे। किसी काम को बनाने की जिद में आप विवाद में नहीं पड़ें। इस समय क्रोध नहीं करने का लाभ बाद में मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन में थोड़े बहुत तनाव बने रहेंगे। आप मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपने लाभ को बढ़ाने के लिए आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th november horoscope

धनु

आप स्वयं आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे, उस पर अन्य लोगों के लिए भी प्रबन्ध करना पड़ सकता है। कहीं से उधारी मिल सकती है परन्तु जितना जरूरी हो उतना ही धन लें अन्यथा लौटाने में दिक्कत आएगी। बृहस्पति ग्रह की रुचि कर्जा बढ़ाने में ही है और इस स्थिति में आपके लिए चिंताएं बनी रहेगी। कार्यालय में आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी परन्तु किसी कारण से आपके व्यवहार में क्रोध रहेगा और इसका नतीजा आपको अन्य के अलावा स्वयं को भी भुगतना पड़ेगा। आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए किसी नए प्रयास की आवश्यकता है। आज न तो बाहर की यात्रा करें और न ही कोई नया शुरू करें। दोनों निष्फल हो जाएंगे। स्थानीय भागदौड़ में दोपहर के बाद शारीरिक चोट लगने का अंदेशा है। अत: आवश्यक सावधानी बरतना जरूरी है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th november horoscope

मकर

घरेलू कलह से परेशान रहेंगे। किसी छोटी सी बात का बड़ा बतंगड़ बन जाएगा। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें भी बाधा आ जाएगी। मानसिक अशांति के कारण आपका ध्यान मुख्य कार्य से हटा हुआ रहेगा जिसके कारण हर काम अधूरा रहेगा। घर जैसी चिंता बाहर व्यवसाय में भी रहेगी परन्तु व्यावसायिक प्रतिस्पद्र्धा आज का दिन अनुकूल है। थोड़ा सा भी कौशल दिखाया तो आय बढ़ सकती है परन्तु आय में उचित-अनुचित माध्यम का ध्यान रखना जरूरी है। संतान के लिए समय शुभ जा रहा है, उनको व्यवसाय में लाभ होगा। आज मित्रों के साथ मौज-मस्ती में थोड़ा समय बिताएंगे, खर्चा आपका ही होगा। सरकारी दफ्तरों से आज काम बनाना आसान रहेगा। घरेलू समस्याओं से निजात पाने के लिए पूजा-पाठ का समय बढ़ा देना उचित रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th november horoscope

कुंभ

दिनभर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। चाहकर भी कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। अपना खुद का किया हुआ कोई काम राह में बाधा बन जाएगा और दिनभर असंमजस की स्थिति में रहेंगे। नौकरी या व्यवसाय दोनों में ही समय थोड़ा कठिन है और किसी अप्रिय स्थिति से बाहर आने में आपको सारा दिन लग जाएगा। घर-कुटुम्ब के विवादों से दूर रहने में ही सार है। व्यावसयिक मामलों में थोड़ी सी अनुकूल स्थिति आ सकती है परन्तु इसके लिए आपको विस्तार योजनाओं पर ध्यान देना होगा। बाहरी शहरों से आय बढ़ सकती है और इसके लिए आपको बड़े प्रयास भी करने होंगे। विस्तार योजनाओं पर धन की आवश्यकता है। दैनिक कामकाज में कुछ कठिनाइयां रहेंगी। अपनी छवि सुधारने के लिए जरूरी उपाय करने होंगे। माता और पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th november horoscope

मीन

आज दिन भर कोई यात्रा नहीं करें परन्तु शाम के बाद यात्रा कर सकते हैं। साझेदारी के मामलों में कोई आंशिक सफलता मिल सकती है, कोई नई चर्चा शुरू हो सकती है। जिन लोगों से सहयोग की उम्मीद है, वे मदद कर सकते हैं। वार्ता के लिए अन्य लोग मददगार रहेंगे। निजी रिश्तों में सुधार आएगा और किसी एक समस्या का समाधान भी आज ही निकल आएगा। संध्या समय तक प्रत्येक महत्वपूर्ण निर्णय को टाल दें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक लाभ यथावत बना रहेगा बल्कि कोई अचानक लाभ की परिस्थिति भी बन सकती है। आज दवाइयों का खर्चा बढऩे की उम्मीद है। माता का स्वास्थ्य नरम रहेगा। यात्रा तभी करें जब मजबूरी हो। कम से कम पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। संतान की तरफ से प्रसन्नता रहेगी, वे कोई खुशखबरी दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका