न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

28 मार्च राशिफल: इन 4 राशि वालों का दिन समस्याओं से भरा, आर्थिक स्थितियों को लेकर होगा तनाव

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 28 Mar 2020 6:03:15

28 मार्च राशिफल: इन 4 राशि वालों का दिन समस्याओं से भरा, आर्थिक स्थितियों को लेकर होगा तनाव

मेष

आज का दिन कार्य-संपादन की दृष्टि से बहुत अच्छा जाने वाला है। आपके सोचे हुए बकाया काम पूरे होंगे, नए काम को भी ढंग से कर पाएंगे। अपनी कार्य-पद्धति में आप हल्का सा बदलाव कर लेने से ही काम की गुणवत्ता बढ़ जाएगी। आर्थिक पक्ष भी ठीक-ठीक रहेगा। किए हुए हर काम का पूरा फल मिलेगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है, वे अपनी क्षमता से ज्यादा काम करके देंगे। किसी कारण से संतान की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है परंतु यह कोई विशेष बात नहीं है। साझेदारी के काम में लाभ होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th march horoscope

वृषभ

समय सुधार पर है और कोई भी बाधा काम-काज को रोक नहीं पाएगी। आजीविका के क्षेत्रों में बहुत बड़ा परिवर्तन आ सकता है, उसकी पृष्ठभूमि बननी शुरु हो गई है। ऋणों का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा परंतु पुनर्भुगतान भी समय पर कर पाएंगे। साझेदारों के बीच में आपसी संदेह हो सकता है। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। इस संबंध में आप जो भी कोशिश करेंगे, वह सफल हो जाएगी। आपके बारे में लोगों की राय बदलेगी। इस समय व्यवसाय में सौन्दर्य पक्ष पर बहुत अधिक ध्यान देंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th march horoscope

मिथुुन

आर्थिक स्थितियों को लेकर थोड़ा तनाव सा रहेगा। थोड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है परंतु आपको आवश्यकता बहुत ज्यादा रहेगी। लेन-देन को लेकर कोई विवाद हो सकता है। बाहर के शहरों की यात्रा नहीं करें। यद्यपि अन्य शहरों से लाभ प्राप्ति हो सकती है। संतान की तरफ से निश्ंिचत रहेंगे, वे अच्छा काम कर रहे हैं। साथी को स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। मित्रों के बीच में कुछ गलतफहमियां रहेंगी जो काफी कोशिश के बाद दूर हो सकती हैं। आज आय भी बढ़ेगी और उसके कारण कुछ नया करने की इच्छा पैदा होगी। किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। समूह में कार्य करने की परिस्थिति बन रही है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th march horoscope

कर्क

समय लाभ का बना हुआ है। आपका सोचा हुआ हर काम लाभदायक हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए काम-काज की पद्धति में संशोधन लाभ दे सकता है। खर्चों को घटाने का उपाय काम करेगा। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा। साझा भाव से किया हुआ कोई भी काम इन दिनों सफल रहेगा। किसी विवाद में आपका पलड़ा भारी रहेगा। आपको कार्यवाही करनी ही पड़ेगी। आज आपकी लोकप्रियता का दिन है और अपने निकट वर्ग में आपकी रीति-नीति की बहुत प्रशंसा होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी की खिलाफत भारी पड़ेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th march horoscope

सिंह

आपके छोटे-छोटे काम बनने से आत्म-विश्वास बहुत बढ़ जाएगा। आज किसी खास व्यक्ति की मदद मिलेगी जो कि व्यवसाय में लाभदायक होगी। कानूनी मामले भी हल हो सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले में आपसी असहमति रहेगी। संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा, उन्हें अपनी नौकरी या व्यवसाय में लाभ होगा। ऋण के लेन-देन की परिस्थितियां बन रही हैं। अभी आपको पैसा खर्च ही करना होगा, बाद में बातें बदल जाएंगी। जो काम कर रहे हैं, उसे आगे करते रहने से ही लाभ होगा अत: किसी विषय को अभी छोडऩा लाभ में नहीं है। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th march horoscope

कन्या

आज का दिन बहुत शुभ जाने वाला है। बड़े लोगों से मिलना होगा और आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आज ना केवल आपकी आय बढ़ेगी बल्कि आपकी पूछ भी बढ़ेगी। आपके बारे में लोगों की राय सुधर रही है। धार्मिक मामलों में मन लगेगा। अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा और अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। वाहन सुख बढ़ेगा। एक दो नए रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। कुटुंब के विवादों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है अत: सावधानी से व्यवहार करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th march horoscope

तुला

आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। आज काम-काज काफी रहेगा बल्कि और भी विस्तार कर लेंगे। किसी कार्यक्रम के कारण ही आवागमन ज्यादा रहेगा। भाग-दौड़ में भोजन का भी ख्याल नहीं रहेगा। किसी बकाया चल रहे काम में आप अच्छा निर्णय कर लें तो शुभ परिणाम आ सकते हैं। लाभ के नए मार्ग खुलेंगे तथा उसके आधार पर काम-काज में विस्तार कर सकते हैं। साथी को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी परंतु उनके नाम से किए गए कार्य में लाभ होगा। भाई-बहिन से निकट का संपर्क बना रहेगा। आप उन्हें मदद भी कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th march horoscope

वृश्चिक

आज का दिन बहुत शुभ है जब सोचे हुए अधिकांश काम बन जाएंगे किसी खास एक काम में अनचाही बाधा आ रही है। तकनीकी कौशल के लिए आप किसी व्यक्ति को अपने साथ जोड़ सकते हैं। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा है परंतु कोई ना कोई मददगार आपके कठिन समय को पार लगाने में मदद करेगा। मन में कई तरह के संशय चल रहे होंगे। आपको अज्ञात भय से मुक्त होकर खुलकर काम करना चाहिए। मित्र मददगार रहेंगे और कठिन समय को आप आसानी से निकाल पाएंगे। आर्थिक तनाव जल्दी ही कम हो जाएगा। स्थान बदलने की योजना बन सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th march horoscope

धनु

भूमि या भवन संबंधी विवाद उभरकर सामने आ सकते हैं। वाहन संबंधी कोई गतिविधि कर सकते हैं। आप अपने शहर से बाहर काम-काज का विस्तार करेंगे और उससे थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है। घर में उत्साह का माहौल रहेगा और आप थोड़े दिन के लिए अपनी समस्या भूल जाएंगे। शत्रु आपके विरुद्ध कार्यवाही कर सकते हैं परंतु आपको कोई हानि नहीं होगी। वाहन सावधानी से चलाएं, वाहन में खराबी हो सकती है। संतान की ओर से आप चिंतित रहेंगे जिस ढंग से आप उनकी मदद करना चाहते हैं, उन्हें स्वीकार नहीं है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th march horoscope

मकर

आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। आपके काम-काज की बहुत प्रशंसा होगी। अपने काम को अच्छी तरह से कर लेने के प्रयास सफल होंगे। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। आपके प्रभावक्षेत्र में काफी वृद्धि होगी, रुका हुआ भुगतान भी मिल सकता है। एक जगह टिककर काम नहीं कर पाएंगे। किसी नए काम में हाथ डालेंगे तो वह सफल हो जाएगा। संतान को लेकर जो समस्या चल रही है वह वैसी ही रहेगी। आप अपने मित्र से मदद ले सकते हैं। संध्या बाद मानसिक तनाव रहेगा। ब्लड-प्रैशर संबंधी साधारण सी समस्या हो सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th march horoscope

कुंभ

दिनभर बहुत अच्छा जाएगा। व्यवसाय के लिए भी आज दिन बहुत अच्छा है परंतु किसी मामले में भ्रांति रहेगी और मन परेशान रहेगा। चुगली जैसी बातों से आप दूर रहेें, किसी को अनावश्यक जगह भी ना दें। साझा काम में लाभ होगा, भरोसे के लोग आपकी मदद करेंगे। यदि प्रेम संबंध हैं तो दिन बहुत अच्छा जाएगा। विवाहित हैं तो साथी के काम में काफी लाभ होगा। आर्थिक संतुलन आपके पक्ष में रहेगा। अपने काम-काज से विरोधियों को अच्छा जवाब दे पाएंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,28th march horoscope

मीन

आज कार्य-संपादन उच्चकोटि का रहेगा। तात्कालिक लाभ भी शानदार होगा या तो अर्थ लाभ होगा या प्रशंसा मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट बनी रहेगी और बिना किसी की मदद से आप उसे नहीं कर पाएंगे। सामाजिक कार्य में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी सार्वजनिक मंच पर आपका सम्मान हो सकता है। धार्मिक मामलों में आपकी भूमिका अच्छी रहेगी आप यह तय नहीं कर पाएंगे कि आपकी निष्ठा किधर अधिक है। व्यवसाय के मामले में कूटनीति का खुलकर प्रयोग करेंगे। बड़े भाई-बहिन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज कई लोग आपसे सलाह लेने आएंगे, खुलकर सलाह बांटें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?