न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

26 मार्च राशिफल: इन 7 राशि वालों की ग्रह स्थिति शानदार, यात्रा करना पड़ेगा स्वास्थ्य पर भारी

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 26 Mar 2020 6:24:38

26 मार्च राशिफल: इन 7 राशि वालों की ग्रह स्थिति शानदार, यात्रा करना पड़ेगा स्वास्थ्य पर भारी

मेष

आज का दिन बहुत शानदार जाएगा। राशि से दशम चन्द्र, शुक्र का साथ बैठना आपके प्रभाव में जादुई असर लाएगा, आपके आलोचक भी शांत हो जाएंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसका लाभ शाम तक ही मिल जाएगा परन्तु अर्थ लाभ शाम तक नहीं हो पाएगा। कामकाज के सिलसिले में कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है। कड़वी वाणी के प्रयोग से बचें। कार्यक्षेत्र में कौशल भी बढ़ेगा और सफलता भी बढ़ेगी। साझेदारी के मामले में बहुत लाभ होगा, संतान की ओर से प्रसन्नता का समाचार मिल सकता है। खान-पान में सावधानी बरतें, पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,26th march horoscope

वृषभ

दिन बहुत भाग्यशाली है, कई दिनों के बाद अनुकूल स्थिति बनी है। व्यावसायिक यात्रा करनी पड़े तो अवश्य करें, लाभ में रहेंगे। किसी नये कार्य का प्रस्ताव आए तो उस पर विचार कर सकते हैं। खर्चा बहुत है, उसके मुकाबले आय नहीं है और यह आपकी परेशानी का कारण रहेगा। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों पर आप भारी तो पड़ेंगे परन्तु काम-काज में संसाधनों का अभाव बना रहेगा। कामकाज की जगह बदलने का ख्वाब मन में तो आएगा और इस दिशा में तेजी से सोचेंगे। प्रेम सम्बन्ध के मामले में थोड़ी सी गफलत हो सकती है। व्यर्थ का संदेह मन को परेशान करेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,26th march horoscope

मिथुुन

घरेलू समस्याओं से मन बहुत परेशान रहेगा, कहीं भी मन नहीं लगेगा। व्यवसाय के मामले में जरूर व्यस्त हो जाएंगे और लाभ भी रहेगा। अपनी कमाई के तरीके में थोड़ा बहुत परिवर्तन लाएंगे, थोड़ा सा कमाएंगे और उससे ज्यादा खर्च करेंगे। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, उनको हर काम में सफलता मिलेगी। आपके पद प्रतिष्ठा सम्बन्धी लाभ रहेगा, नौकरी करते हैं तो पूछ बढ़ेगी। जो उम्र दराज हैं, उन्हें शुगर सम्बन्धी तकलीफ रहेगी परन्तु बाकी सभी को शानदार दावत मिलेगी और कई नये लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। मित्र बनेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,26th march horoscope

कर्क

व्यक्तिगत मामलों के लिए आज का दिन बहुत शानदार है। आपकी सोची हुई सभी बातें पूरी होंगी। व्यावसायिक मामलों में आपकी अपनाई हुई नई नीतियां सफलता की ओर ले जाएंगी। संतान सम्बन्धी मामलों में आप मन ही मन परेशान रहेंगे। संतान की कार्य प्रणाली से आप बिलकुल सहमत नहीं हैं परन्तु कुछ दिन ऐसा चलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, साथी के नाम से जो कार्य है उसमें दैनिक लाभ बढ़ेगा। आपकी स्वयं की भी लोकप्रियता बढ़ेगी, यदि आप नौकरी करते हैं तो आज कोई शानदार उपलब्धि हो सकती है। सुख साधन बढ़ेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,26th march horoscope

सिंह

आज प्रात: से मन में बहुत भारी उत्साह रहेगा। किसी खास काम के बन जाने का अनुमान है। प्रभावशाली लोग आपकी मदद करेंगे। मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा, दिन भर आप व्यस्त रहेंगे। यात्रा में भी किसी का साथ मिल सकता है। संतान के लिए दिन बहुत सुखद है, उनका सोचा हुए काम बनेगा। आपकी रीति-नीतियों को लेकर आस पास के लोग असंतुष्ट हो सकते हैं अत: कुछ संशोधन करना पड़ सकता है। आर्थिक दबाव बना रहेगा परन्तु कोई तात्कालिक मदद मिल सकती है। बीच में छोड़ा हुआ काम अधूरा ही रह जाएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,26th march horoscope

कन्या

आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। लोकप्रियता अचानक बढ़ेगी, बिगड़े काम बनेंगे, बड़ा समर्थन मिलेगा। अपनी स्वयं की कार्य प्रणाली को लेकर थोड़ा बहुत भ्रमित रहेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो किसी वरष्ठि से गंभीर सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवसाय करते हैं तो कानूनी जानकारों की सलाह लेनी पड़ सकती है। अधीनस्थ लोग या आपकी संतान बहुत शानदार काम करेंगे। सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। निजी जीवन में प्रसन्नता बढ़ेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,26th march horoscope

तुला

आज घरेलू मामलों को लेकर आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे परन्तु घर से बाहर के मामलों में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राशि से केन्द्र में चल रहे शनि, चन्द्र, शुक्र और बृहस्पति आपके प्रभाव में अचानक वृद्धि करेंगे। कोई खास घटना मन को उत्साहित करेगी, जिससे आपका हौसला और बढ़ जाएगा। किसी अच्छे फैसले की आपको आवश्यकता है जो शाम तक कर पाएंगे, आर्थिक लाभ बढ़ेगा या कोई अच्छा आश्वासन मिलेगा। घर में शांति बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। किसी बहस में नहीं पडऩा ज्यादा अच्छा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,26th march horoscope

वृश्चिक

आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। दोपहर बाद सोचा समझा हुआ काम आगे बढ़ेगा, किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए अभी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। आवश्यक धन प्राप्ति अब आसान हो जाएगी। इन दिनों का काम-काज बहुत अधिक है और कोई शारीरिक पीड़ा रह सकती है परन्तु राशि से दशम मंगल आपके उत्साह को बनाए रखेंगे। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। नये व्यावसायिक प्रस्ताव का स्वागत करें, हाथ से जानें नहीं दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,26th march horoscope

धनु

छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं बनी रहेंगी। कोई न कोई विवाद भी बना रह सकता है। काम-काज के मामले में शानदार प्रगति होगी और आप जैसा चाहते हैं, उसी ढंग से व्यवसाय को मोड़ दे सकते हैं। खर्चा खूब होगा परन्तु लाभ कम नहीं होगा। बाहर के शहरों से आय बढ़ सकती है। भागीदारी मामलों में थोड़ा सा असमंजस हो सकता है, थोड़ा बुद्धिमानी से काम लें। कोई अच्छा प्रस्ताव प्राप्त हो तो स्वीकार कर सकते हैं। पूजा-पाठ के लिए अधिक समय नहीं निकलेगा लेकिन कोई अन्य धार्मिक कार्य कर सकते हैं। दावत का निमंत्रण रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,26th march horoscope

मकर

ग्रह स्थिति शानदार हो रही है, राशि पर से भ्रमण कर रहे शुक्र आपमें नई ऊर्जा भर देंगे और किसी भी काम को बहुत जोश-खरोश के साथ करेंगे। आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा, आर्थिक लाभ भी बढ़ेगा परन्तु काली कमाई को जितना हो सकता है, उतना कम कर दें। अचानक लाभ प्राप्ति हो सकती है। भूमि-भवन के मामले अनुकूल जाएंगे। व्यावसायिक यात्रा के लिहाज से आज का दिन ज्यादा शुभ नहीं है, आप जितना अधिक परिश्रम कर रहे हैं, उसका कुल लाभ थोड़े दिन बाद मिलेगा। संतान की तरफ से समस्याएं रहेगी, आप मित्रों की सलाह लें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,26th march horoscope

कुंभ

राशि से केन्द्र में कई ग्रहों की उपस्थिति आपको प्रभावशाली बनाएगी, परन्तु आप खुद की कार्य प्रणाली को लेकर भ्रमित से रहेंगे। कोई नीति सम्बन्धी निर्णय गलत हो सकता है अत: थोड़े दिन तक समूह में निर्णय लें। दैनिक लाभ बढ़ेगा, यात्राएं लाभप्रद हो सकती हैं। शनि अत्यंत अनुकूल हैं और व्यवासायिक प्रतिद्वंद्विता में आपको बहुत आगे ले जाएंगे। प्रेम सम्बन्ध में बहुत शांति रहेगी। भागीदारी के मामले लाभप्रद रहेंगे। माता की ओर से कुछ चिंता रहेगी। जीवन साथी के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। भाई, बहनों से सम्पर्क बढ़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,26th march horoscope

मीन

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा जाएगा, सोचे हुए काम में लाभ होगा। लेन-देन के काम में और पारदर्शिता आएगी। किसी मामले में आप प्रबल विरोध करेंगे, जिसके कारण व्यवस्था में परिवर्तन होगा। काम-काज में थोड़ी अड़चन रहेगी। पूजा-पाठ को लेकर आप थोड़ा भ्रमित से रहेंगे। किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। यदि आप नौकरी करते हैं तो दिन बहुत ही अच्छा जाएगा। आपको सम्मान मिलेगा और आपकी राय का आदर किया जाएगा। घर-परिवार में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी खास मामले को सम्मानजनक दौर में ले जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार