न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

15 मार्च राशिफल: इन 5 राशि वालों का रविवार रहेगा उतार-चढ़ाव से भरा, बनेगा अटका हुआ काम

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 15 Mar 2020 6:49:00

15 मार्च राशिफल: इन 5 राशि वालों का रविवार रहेगा उतार-चढ़ाव से भरा, बनेगा अटका हुआ काम

मेष

आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में दिन शुभ है और आर्थिक लाभ हो सकता है। भागीदारी के मामलों में अंदर ही अंदर थोड़ा सा तनाव चलता रहेगा। अतः सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में भी बहुत ठंडे दिमाग से काम लेने की आवश्यकता है। अचानक किसी बात से परेशानी हो सकती है। आर्थिक दबाव के बाद भी थोड़े बहुत ऋण का पुनर्भुगतान कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो दूसरे शहर की यात्रा शुभ फल दे सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th march horoscope

वृषभ

आजीविका क्षेत्रों में आज अच्छी सफलता मिलेगी। कार्यप्रणाली में थोड़ा बहुत संशोधन करें। किसी का सहयोग आपकी मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आज प्रशंसा मिलेगी। कार्य भार बहुत अधिक रहेगा। संतान की तरफ से आज मन बहुत प्रसन्न रहेगा और उन्हें लाभ प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। आज अकारण ही कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। शत्रु सिर उठायेंगे, परन्तु आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं पायेंगे। खान-पान में सावधानी बरतें। गैस संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th march horoscope

मिथुन

काम-काज का दबाव बहुत अधिक रहेगा। अधूरे कामों को पूरा करने की चेष्टा करेंगे, परन्तु यह तय नहीं कर पायेंगे कि प्राथमिकता किसको दें। बाॅस प्रसन्न रहेंगे और यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो काम-काज को लेकर संतुष्टि का भाव मन में रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आज अच्छा काम करके देंगे। धार्मिक कार्यों में खर्चा होगा और अच्छा साहित्य भी पढ़ने को मिलेगा। आज किसी धार्मिक व्यक्ति या किसी विद्वान् से मिलना हो सकता है। माता-पिता के लिए शुभ समय है। मित्रों का भी सहयोग अच्छा मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th march horoscope

कर्क

लंबी यात्रा में कष्ट हो सकता है। पाचन-तंत्र के विकार से परेशान रहेंगे। यात्राओं में अनाप-शनाप खर्चा हो सकता है या किसी काम में अनुमान से अधिक भुगतान करना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है क्योंकि कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे आपका कौशल सामने आयेगा। इतना आर्थिक लाभ नहीं होगा, जितना खर्चा होगा परन्तु फिर भी दिन संतोषजनक जायेगा। वाहन सुविधा बढ़ सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th march horoscope

सिंह

भागीदारी के मामलों में लाभ होगा। आज लाभ की मात्रा भी औसत से अधिक होगी। प्रेम-प्रसंग के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपका मान बढ़ेगा, आप स्वयं भी सम्मानित होंगे। घरेलू मामलों में प्रगति होगी। किसी मामले को लेकर समझौते जैसी स्थिति बनी रहेगी। किसी आकस्मिक लाभ की उम्मीद आप कर सकते हैं। संतान की तरफ किसी काम को लेकर मन में आश्वस्त नहीं रहेंगे। प्रतिभा के बल पर होने वाले कामों में आज फायदा हो सकता है। आपके विचारों को कोई अन्य आदमी भी ग्रहण कर सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th march horoscope

कन्या

आज कार्य-भार बहुत ज्यादा रहेगा। जो सोच रखें हैं वह सभी कार्य पूरे नहीं हो पायेंगे। इन दिनों सहयोग तो खूब मिलेगा, फिर भी काम-काज में और गति लाने की आवश्यकता है। घरेलू मामलों में समझौते जैसी स्थिति चलेगी। स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में मन ही मन असंतुष्टि का भाव लगातार रहेगा। जीवन साथी के लिए एक अच्छा दौर शुरू हुआ है, जिसका लाभ आगे मिलेगा। आज किसी अच्छी दावत का निमंत्रण मिल सकता है और बहुत सारे लोगों से एकसाथ मिलना होगा, आज किसी पुराने मित्र से भी मिलना हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th march horoscope

तुला

मन में तरह-तरह के विचार आयेंगे। काम के मामले में थोड़ी सी असुरक्षा की भावना रहेगी परन्तु मन ही मन आश्वस्त भी रहेंगे कि कोई दिक्कत नहीं आयेगी। आज वाहन सुविधा अच्छी रहेगी। माता और पिता के लिए आज अच्छा दिन है और कुछ न कुछ ऐसा करेंगे, जिससे उनकी प्रसन्नता बढ़े। आज पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। आर्थिक दबाव यथावत बना रहेगा। आय प्राप्ति के अवसर भुना नहीं पायेंगे, फिर भी दिन थोड़ा बहुत ठीक जा सकता है। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। कोई बाहर का व्यक्ति आपसे आकर मिल सकता है, उसका संबंध आपके कारोबार से होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th march horoscope

वृश्चिक

आज शक्तिशाली दिन है, जिससे दूसरे शहरों से अच्छा लाभ हो सकता है। आपकी कार्य क्षमता पराकाष्ठा पर होगी और आपका प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। यह आर्थिक लाभ का समय है, जिसमें खर्चा और लाभ एक साथ चलेगा। राशि से बारहवें कई ग्रह अत्यधिक खर्चें का संकेत देते हैं। इस समय बहुत सारे लोगों का सहयोग मिलेगा और बहुत सारे लोग आपसे नये जुड़ेंगे; खान-पान में किसी नियम को लागू नहीं कर पायेंगे और नित प्रति नया व्यवहार होगा। संतान के लिए अत्यन्त शुभ समय है और कष्टों के बाद वे आगे बढ़ेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th march horoscope

धनु

आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। भाग्यवृद्धि होगी, काम-काज बढ़ेगा। दैनिक व्यवसाय में अचानक लाभ बढ़ेगा, यदि नौकरी कर रहे हैं, तो आपका उच्च कोटि का काम सामने आयेगा। आपकी कार्य प्रणाली की प्रशंसा होगी और आपका स्वयं का भी स्तर ऊंचा उठेगा। घर में कलह से सावधान रहें। प्रेम संबंधों में भी सावधानी बरतें और कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपके साथी नाराज हों। पिता के लिए दिन शुभ है, परन्तु माता के लिए कष्टप्रद है। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। अगर आप खुलकर अपनी शर्त बतायेंगे तो मान लिये जाने की संभावना है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th march horoscope

मकर

आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। आजीविका क्षेत्रों में आपका कार्य प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा। आप लोगों के मन में अपना स्थान बना पायेंगे। आर्थिक लाभ होगा परन्तु सीमित मात्रा में आगे चलकर फायदा होने वाला है। आज खर्चें भी बहुत हैं, कोई ऐसा खर्चा होगा, जिसे आप बिल्कुल भी नहीं करना चाहेंगे। परन्तु औसत से अधिक खर्चा होगा और आप किसी को समझा भी नहीं पायेंगे। प्रेम-संबंधों के लिए आज का दिन बहुत शानदार है। दाम्पत्य जीवन में भी कोई अच्छी बात सामने आयेगी। आज किसी दावत में शिरकत कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th march horoscope

कुंभ

आज मन बहुत प्रसन्न रहने वाला है। काफी दिनों से अटका हुआ काम बन जायेगा। भाग्य बढ़ाने वाली भी कोई बात आयेगी। काम के नये अवसर भी मिलेंगे। बाॅस प्रसन्न रहेंगे और आप अपना तर्क उन्हें समझा पायेंगे। यदि आप व्यवसायी हंै तो कोई अधीनस्थ आपको छोड़कर जा सकता है। संतान की तरफ से आप आश्वस्त नहीं रहेंगे और उनके कार्य में संशय करेंगे। व्यवसाय में कठिन संघर्ष करना पड़ रहा है और टिके रहना आपकी मजबूरी है। अनुपात से अधिक खर्चा होगा, उसको लेकर आप कई-कई योजनायें बनायेंगे। संध्या के बाद का समय तुलनात्मक अच्छा है। देर रात की व्यावसायिक वार्तायें लाभ दे सकती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th march horoscope

मीन

आज खर्चा और लाभ दोनों होंगे। लाभ की मात्रा अच्छी हो सकती है। दैनिक आय बढ़ सकती है। भागीदारी के मामलों में भी लाभ होगा। जितना अधिक सोचेंगे उतना ही अधिक काम का विस्तार कर सकते हैं, परन्तु आर्थिक बाधायें बनी रहंेगी। संतान के लिए अच्छा समय चल रहा है और उनका कार्य प्रदर्शन बहुत अच्छा होगा। जितना अधिक विस्तार करना चाहते हैं, उसके अनुरूप व्यवस्था नहीं कर पायेंगे। कार्यक्षेत्र में आज किसी बात को लेकर नीचा देखना पड़ सकता है। अतः आवश्यक है कि आप अपनी बात को सावधानी से रखें। शत्रु परेशान करेंगे। पित्त विकार भी परेशान करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका