न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

11 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशि वालों का दिन रहेगा दुविधाओं से भरा, लेनदेन के मामले में बरतें पारदर्शिता

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Oct 2019 12:56:25

11 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशि वालों का दिन रहेगा दुविधाओं से भरा, लेनदेन के मामले में बरतें पारदर्शिता

मेष

आज लाभ का दिन है। कोई अकस्मात् लाभ प्राप्ति हो सकती है या लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सा सुधार आने के लक्षण है। आज आपकी कोशिशे सही दिशा में हैं। जिन लोगों पर आपको भरोसा है वे अच्छा काम करके दे सकते हैं। आपको अपनी नीतियों में कोई परिवर्तन नही करना चाहिए और समय को देखते हुए कार्य प्रणाली में आवश्यक सुधार कर लेना चाहिए। घर-परिवार में स्थितियां एकदम सामान्य नहीं रहेगी। बहिन-भाईयों से संपर्क अच्छा रहेगा, उनसे मिलना-जुलना होगा और अगर वे पास ही रहते हैं तो उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो आपका समय सुधार पर है परंतु आज जीवन संघर्ष और दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहेगा। खानपान में सावधानी बरतें। पाचन तंत्र के विकार परेशान कर सकते हैं। सहयोगियों के साथ आज अच्छा समय गुजर सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th october horoscope,daily horoscope

वृषभ

समय अनुकूल चल रहा है। काम-काज के सिलसिले में कोई बाहरी मदद मिल सकती है। व्यावसायिक संबंध सुधार पर होंगे परंतु घर में सब-कुछ ठीक नहीं रहेगा। संबंध सामान्य बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। साथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उभरकर सामने आएगी। आज महत्वपूर्ण लोगों की आपसे मुलाकात हो सकती है, इस मुलाकात के शुभ परिणाम आएंगे। संतान को लेकर मन में थोड़ा सा निराशा का भाव रहेगा। उनके जीवन संघर्ष में कोई मदद नहीं कर पाएंगे। आज साझा भाव से काम करने में लाभ है, मिल-जुलकर काम की सफलता बढ़ जाएगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। अपने शहर के बाहर के काम भी करने पड़ सकते हैं। यात्रा लाभदायक हो सकती है परंतु पूर्व दिशा की यात्रा ना करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th october horoscope,daily horoscope

मिथुुन

आज प्रात: से ही मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नया करने का उत्साह मन में रहेगा और उसके लिए आवश्यक सहयोग भी मिल जाएगा। व्यक्तिगत जीवन में आज का दिन अच्छा जाएगा। मन की कड़वाहट दूर करने का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। अपने विरोधी लोगों की कमजोरी का लाभ आपको मिल सकता है। यदि कोई टैण्डर भरना हो या व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा हो तो आपके लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा रहेगा। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है या कहीं से धन प्रबंध हो सकता है जिसका उपयोग आप ऋण के पुर्नभुगतान में करेंगे। माता के लिए आज का दिन कठिन है, उन्हें मानसिक परेशानियां रहेगी। आज की यात्रा लाभदायक हो सकती है परंतु घर-परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th october horoscope,daily horoscope

कर्क

आज कानूनी विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा। अचानक खर्चे बढ़ेेंगे परंतु उसके लिए समाधान निकल आएगा। लाभ की मात्रा बढ़ेगी परंतु वह सब बराबर हो जाएगा। संतान की समस्याओं को लेकर आप चिंतित से रहेंगे परंतु अन्य लोगों की मदद लेनी ही पड़ सकती है। निकट रिश्तेदारों की मदद अच्छी रहेगी। व्यवसाय में कोई साहसी फैसला आपकी मदद कर सकता है परंतु आप परिस्थितियों को देखे बिना कोई निर्णय ना लें। भरोसे के लोगोंं से आपको बहुत उम्मीद रहेगी परतु उम्मीद का टिकाना नहीं रहेगा। लाभ कमाने के नए उपायों पर आप काम करेंगे और आपको आंशिश सफलता मिल सकती है। किसी दावत में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th october horoscope,daily horoscope

सिंह

आज के दिन कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। किए गए कार्य का पूरा भुगतान मिल सकता है या आपको यश-प्रशंसा मिल सकती है। किसी अन्य रूप में लाभ होगा। कामकाज काफी बढ़ जाएगा और अत्यधिक व्यस्त हो जाएंगे। आज देर रात्रि तक काम करते रहेंगे परंतु प्रथम प्रहर में की गई टेलीफोन यात्रा आपके लिए नया व्यवसाय लेकर आ सकती है। कुटुंब की कलह से दूर रहना ही ठीक है। आपको कोई काम नहीं रूकेगा। भूमि या वाहन के मामले में आपको अतिरिक्त सुविधाएं मिल जाएगी। यदि नौकरी करते हैं तो कार्यालय में तनाव झेलना पड़ सकता है। दोपहर का समय कठिन है परंतु शाम तक अनुकूल हो जाएगी। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी हो सकती है। व्यावसायिक वार्ता में आप स्वयं की बजाए किसी अन्य को भेजने में अच्छा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th october horoscope,daily horoscope

कन्या

आज के दिन शुभ घटनाएं ज्यादा आएगी और अशुभ कम। आपकी मेहनत रंगे लाएगी और व्यावसायिक प्रतिस्पद्र्धा में आप दूसरों से बेहतर रहेंगे। नया व्यवसाय लाने की क्षमता में आपकी बढ़ोत्तरी होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो भी आपकी कार्य-दक्षता का लोहा मान लेंगे और कुछ नया करने की भी सोचेेंगे। आज पिता से या किसी वरिष्ठ की कृपा प्राप्त होगी और आशीर्वाद के साथ लाभ मिल सकता है। व्यक्तिगत जीवन में थोड़ा सा असंतोष रहेगा जिसे केवल आप ही दूर कर सकते हैं। यदि विवाहित है तो जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं रहेगी। दवाओं पर खर्चा बढ़ सकता है परंतु मानसिक दृष्टि से अच्छे रहेंगे। दैनिक काम-काज में थोड़ा सा चतुराई की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि जो लोग आपको काम कर रहे हैं वे आपसे भी चतुराई करेंगे। यात्रा लाभ दे सकती है परंतु पूर्व दिशा की यात्रा से बचना होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th october horoscope,daily horoscope

तुला

आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे। आपको आकस्मिक धन प्राप्ति की संभावना बन सकती है परंतु केवल आज आश्वासन ही मिलेगा। किसी काम के लिए तुरंत भुगतान करना पड़ सकता है परंतु लेन-देन के मामले में पारदर्शिता रखना ज्यादा जरूरी है। वाहन संबंधी सुख-सुविधाएं बढ़ेगी बल्कि घरेलु सुख-सुविधाओं के लिए आप ज्यादा प्रयास करेंगे। आज आपका जनसंपर्क और दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा और देर रात तक व्यस्त रहेंगे। आप स्वयं यदि वाहन चलाए तो अत्यधिक सावधानी बरतें। गिरने से चोट लगने का भय है। शाम के बाद स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आपको खाने-पीने में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। आधी समस्या का निवारण अच्छे खान-पान से ही हो जाएगा। यात्रा के लिए दिन शुभ रहेगा। सुबह का समय ज्यादा अच्छा है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th october horoscope,daily horoscope

वृश्चिक

आज भाग-दौड़ बहुत ज्यादा रहेगी परंतु दूसरे शहरों की यात्रा का त्याग कर दें। वाहन संबंधी समस्या हो सकती है। देर रात में यात्रा करना चाहे तो कोई परेशानी नहीं है। किसी खास व्यक्ति से सहयोग बनाए रखने में परेशानी आएगी। आर्थिक लाभ के लिए किसी नए काम में हाथ डाल सकते हैं परंतु शर्ते पहले ही तय कर लेना अच्छा रहेगा। भ्रम की स्थिति मेें काम करने का नुकसान आपको ही होगा। व्यावसायिक मामलों में किसी बात को लेकर असहमति बनी रहेगी। आगे कोई समाधान नहीं आएगा। किसी खास मामले में अधिक आर्थिक लाभ के लिए आप बहस में पड़ सकते हैं, इसमें कोई हानि नहीं होगी परंतु रिश्तों को बनाए रखना होगा। आज सार्वजनिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लोगों से आज्ञा का पालन कराने में आपको अधिक सुविधा रहेगी। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th october horoscope,daily horoscope

धनु

व्यावसायिक संबंधों को बनाए रखने में ही बुद्धिमानी है। इस समय आपके ऊपर बहुत अधिक आर्थिक दबाव है, धन प्रबंध भी ढंग से नहीं हो पा रहा है। लेन-देन के मामले में आप कुछ ज्यादा ही सावधानी बरतेंगे। आपको धन प्राप्ति के लिए अनावश्यक शर्तें माननी पड़ सकती है परंतु वार्ता में कुशलता बरतेंगे तो कुछ रक्षा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाए, वाहन की खराबी से आपको परेशानी हो सकती है। दूर-दराज की यात्राओं में कष्ट हो सकता है परंतु छोटी यात्राएं आपको लाभ दे सकती है। आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करे। व्यक्तिगत जीवन में कोई खुशी का क्षण आ सकता है। आज शाम को दावत व उपहार मिल सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th october horoscope,daily horoscope

मकर

नौकरी या व्यवसाय में तनाव के कुछ क्षण हो सकते हैं। आपको एक तरफ विरोधी लोगों से संघर्ष करना पड़ेगा तो दूसरी तरफ समझौता जैसी बातें हो सकती है। संतान के लिए आज का समय अच्छा है, वे आपके साथ सहयोग कर सकते हैं परंतु उनका विषय स्पष्ट होना चाहिए। भाई-बहिनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे या उन्हें कोई कष्ट हो सकता है। आपको चाहिए कि सामान्य शिष्टाचार में कोई कमी नहीं आने दें। आज का व्यवहार बाद में काम आएगा। यदि नौकरी करते हैं तो पद-प्रतिष्ठा की चिंताएं बनी रहेगी। कार्यभार बहुत अधिक बढ़ेगा जिसके लिए कोई ना कोई समाधान निकालने की चेष्टा करेंगे। स्थानीय यात्रा लाभ दे सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th october horoscope,daily horoscope

कुंभ

परिस्थितियों से लडऩे में अधिक एकाग्रता बरतनी होगी। थोड़े दिन समय कठिन रहेगा परंतु आज मन को प्रसन्न करने वाला कोई समाचार मिल सकता है। आपके बिगड़े हुए काम भी बनने की स्थिति आ रही है। आपको समर्थन मिलेगा और बड़े लोगों का आशीर्वाद भी मिलेगा। यात्राएं और थकान के संकेत है। नए सहयोगी मिलेंगे और कामकाज की मात्रा भी बढ़ेगी। अचानक लाभ प्राप्ति के अवसर है परंतु उन्हें पूरी तरह से भुना पा लेना होगा। दूसरे शहरों से अच्छी आय हो सकती है या आयात-निर्यात के मामलों में गति आ सकती है। एक तरफ संतान से पीड़ा रहेगी तो दूसरी तरफ उनकी प्रगति से प्रसन्न होंगे। घर में शांति का माहौल रखने के लिए थोड़ा ध्यान देना चाहिए। किसी समूह मे भाग लेने का अवसर मिलेगा और मौजमस्ती में समय बिताने का अवसर मिल सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th october horoscope,daily horoscope

मीन

समय लाभ का बना है। आपके किए गए विशेष प्रयास के परिणाम सामने आने ही वाले हैं। भाग्य बढ़ाने वाली कोई घटना सामने आ सकती है परंतु आप जितनी सफलता चाहते हैं उतनी मिलने में बाधा आ सकती है। पूजा-पाठ अधिक मदद कर सकते हैं। विरोधी लोगों को परास्त करने के लिए आप प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के लिए यह विशेष समय चल रहा है। आज कोई अच्छा समाचार मिलने से उनका मन प्रसन्न होगा। किसी गंभीर वार्ता के लिए मित्रों की मदद लेंगे। आर्थिक लाभ यथावत रहेगा और कहीं ना कहीं से प्राप्ति होती रहेगी जिससे आप कोई विशेष योजना बना पाएं। आज शाम के बाद जो भी टेलीफोन वार्ताएं होगी वे आपको लाभ देने वाली होगी। किसी नई मीटिंग का समय तय हो सकता है। यात्रा कर सकते हैं परंतु पूर्व दिशा की यात्रा से बचना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका