न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

11 मार्च राशिफल: इन 5 राशि वालों का दिन तनाव से भरा, आलोचनाओं से होगा सामना

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Mar 2020 6:25:34

11 मार्च राशिफल: इन 5 राशि वालों का दिन तनाव से भरा, आलोचनाओं से होगा सामना

मेष

आज का दिन बहुत भाग्यशाली रहेगा। जिस काम को करने की सोचेंगे, उसे ठीक से कर पायेंगे। आप जितना सोचेंगे उसके हिसाब से प्रबंध भी कर पायेंगे। आज कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, जिस पर आप चाहें तो उस पर काम कर सकते हैं। हानि लाभ का फैसला आप स्वयं करें। कारोबारी यात्रा कर सकते हैं परन्तु लम्बी दूरी की यात्राएं नहीं करें। भागीदारी के मामले लाभ देंगे। आपका औसत लाभ अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा। सामूहिक रूप से कहीं मिलने-बैठने का अवसर मिलेगा। कोर्ट कचहरी के काम में सफलता मिलेगी। निजी रिश्तों के लिए समय अच्छा है, आप किसी भी काम को मन से करेंगे तो सफलता मिलेगी। पर-प्रपंच में नहीं पड़ें। वाणी पर संयम रखें क्योंकि आपकी कही गई कोई बात किसी को कष्ट दे सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th march horoscope

वृषभ

आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। बड़े कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। कामकाज का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। दोपहर बाद बिलकुल भी समय नहीं मिलेगा और कार्यक्रमों में भी आप समय पर नहीं पहुंच पायेंगे। यात्रा लाभकारी हो सकती है। घर के वातावरण को सुधारने के लिए आप प्रयास तो खूब करेंगे परन्तु आधी ही सफलता मिलेगी। आपके विरोधियों से कोई समझौते जैसी बात आ सकती है, आप वक्त का तकाजा देखकर ही बात करें। प्रेम सम्बन्ध के लिए दिन कठिन है। आपको इस बारे में अब निर्णय करना ही पड़ेगा। खाने-पीने में आप लापरवाही करेंगे, जिसके कारण पाचन तंत्र सम्बन्धी चिंता रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th march horoscope

मिथुुन

आज प्रात: से ही मन में बहुत शांति रहेगी। किसी शुभ समाचार की प्रतीक्षा में समय बितायेंगे। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और मिल बैठ कर एक-दो निर्णय करने का अवसर मिलेगा। राहु बहुत शक्तिशाली बने हुए हैं और आपके व्यावसायिक विरोधियों को दण्ड देना चाहते हैं। आपका किया गया साधारण सा काम भी शत्रुओं पर भारी पड़ेगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, उनका कार्य कौशल और उनका कार्य सम्पादन उच्च कोटि का रहेगा। किसी एक मामले में साहसी निर्णय लेने की आवश्यकता है, देर शाम आप ऐसा कर भी पायेंगे। भाई या बहिन के साथ कोई सकारात्मक वार्ता होगी, जिसका घर-परिवार पर असर आने वाला हंै। बहुत जरूरी हो, तभी कोई यात्रा करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th march horoscope

कर्क

आज चन्द्रमा ठीक नहीं है अत: कोई यात्रा नहीं करें। यात्रा के शुभ परिणाम नहीं आयेंगे। घर में या आपके आजीविका के स्थान पर वातावरण थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। कामकाज में कई तरह की बाधायें आयेंगी। जिस काम के बारे में सोचेंगे, उसी में देरी हो जायेगी। यदि नौकरी करते हैं तो पद सम्बन्धी चिंता रहेगी। व्यवसाय करते हैं तो लेन-देन की चिंता रहेगी। आज कोई उधारी भी चुकानी पड़ सकती है। पार्टनरशिप में आंशिक लाभ होगा परन्तु आपको चिंता बनी ही रहेगी। बड़े बुजुर्ग का आशिर्वाद मिल सकता है। यह बात किसी समारोह में होना सम्भव है। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा परन्तु पिता के स्वास्थ्य की चिंता ज्यादा रहेगी। आवेश में आकर आज कोई काम बीच में नहीं छोड़ें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th march horoscope

सिंह

आज प्रात: से ही स्वभाव में गर्मी रहेगी। अज्ञात कारणों से आप मन ही मन क्रोधित और असंतुष्ट रहेंगे। हर काम में देरी हो रही है और आप टिक कर काम नहीं कर पा रहे हैं। यदि आपने कोशिश की तो एक-दो व्यक्तियों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। संतान पर आधारित किसी योजना को आप आगे बढ़ा सकते हैं, थोड़ा धन भी खर्च करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आलोचनाओं के बाद भी आप अपना काम यथावत करते रहेंगे। खान-पान में बहुत अधिक सावधानी बरतें, इन दिनों गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कुछ ज्यादा ही है। भौतिक सुख-साधनों में कोई न कोई समस्या इन दिनों बनी रहेगी। लोगों से काम लेना थोड़ा मुश्किल हो जायेगा। माता के स्वास्थ्य की विशेष चिंता रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th march horoscope

कन्या

आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। कोई विशेष उत्तरदायित्व मिल सकता है। कई बाधाओं के होते हुए भी आप काम ऐसा कर पायेंगे। आज आपकी प्रशंसा दिन है, किसी सभा-सोसायटी में या सार्वजनिक रूप से आपकी रीति-नीति की प्रशंसा होगी। कोई अत्यंत प्रिय आपको उपहार दे सकता है। धार्मिक कार्यों में कुछ खर्च करने की सोचेंगे परन्तु आज दैनिक पूजा पाठ में भी आपको पूरा समय देने की आवश्यकता है। किसी कारण से जल्दी बनी रहेगी। आज अचानक अपनी कार्य प्रणाली में हल्का संशोधन करेंगे, जिसके कारण आपको लाभ होगा। आर्थिक लाभ तो सीमित मात्रा में रहेगा परन्तु कार्य सम्पादन अच्छा हो जायेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th march horoscope

तुला

आज का दिन थोड़ा सा तनाव भरा रहेगा। घर-परिवार की कुछ बातें मन में बहुत असंतोष उत्पन्न करेंगी। किसी विवाद का अंत नजर नहीं आ रहा है। यदि भागीदारी में व्यवसाय करते हैं तो और भी कठिनाइयां रहेंगी। मतभेद बने रहेंगे। आर्थिक लाभ की दृष्टि से तो दिन अच्छा रहेगा, अचानक कोई लाभ होना सम्भव है। भाई या बहिन की तरफ से मन में बहुत शांति रहेगी, उनका कोई न कोई शुभ काम होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में बाधा बनी हुई है और उसको लेकर आप चिंतित रहेंगे। लाभ प्राप्ति के तरीकों से भी आपको चिंता रहेगी और उसमें संशोधन करने की सोचेंगे। जो विषय आपके साथ चले रहे हैं, उनमें से किसी एक का त्याग करने की सोचेंगे। पारिवारिक षडय़ंत्रों से इन दिनों दूर रहें, यह आपको नुकसान देंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th march horoscope

वृश्चिक

राशि पर कई ग्रहों का प्रभाव परिस्थितियों को बहुत जटिल बना रहा है। आज आप कामकाज में बुरी तरह उलझे रहेंगे और आप अपना मौलिक कार्य भी नहीं कर पायेंगे। घर-कुटुम्ब में काफी सहयोग मिलेगा परन्तु आपके स्वयं के परिवार में बहुत मतभेद रहेंगे। विरोधियों के विरुद्ध कार्य करने की अपेक्षा सुलह वार्ता को प्राथमिकता देंगे। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आप लोगों से अपेक्षा के अनुसार काम ले पायेंगे। आज बहुत खर्चा होगा। यात्रा योग बन रहे हैं परन्तु बहुत मजबूरी में ही यात्रा करें। चर्म रोगों से समस्या रहेगी। दवाइयां लगातार लेते रहना पड़ेगा। आज किसी शानदार कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और वहां अच्छा माहौल रहेगा। आपको प्रतिष्ठा मिलेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th march horoscope

धनु

व्यावसायिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा जायेगा। दैनिक आय बढ़ेगी, कोई अच्छा आश्वासन भी मिल सकता है। कामकाज की गति बढ़ेगी और कामकाज की पद्धति में शानदार परिवर्तन आयेगा। आज अचानक कोई बड़ा खर्चा होगा, जिससे आपके सारे अनुमान बिगड़ जायेंगे। संतान की कार्य प्रणाली को लेकर भी आप मन ही मन बहुत चिंतित रहेंगे। यह थोड़ा सा समय है, जब खर्चा और आय में एक सामंजस्य बनाये रखना बहुत जरूरी है। वाहन सावधानी से चलायें, यद्यपि राशि पर बृहस्पति की दृष्टि कोई अनिष्ट नहीं होने देगी। आज किसी नियम विरुद्ध कार्य को करने का दबाव रहेगा। आप कोई अच्छा निर्णय नहीं कर पायेंगे। आज आप शत्रु पर भारी पड़ेंगे परन्तु शत्रुता की कोई कार्यवाही नहीं करेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th march horoscope

मकर

ग्रह स्थिति आपके पक्ष में चल रही है और लाभ प्राप्ति की सम्भावना है। कहीं से अचानक कोई भुगतान मिल सकता है। आपको तिकड़म सम्बन्धी कार्य नहीं करने चाहिएं। किसी एक काम में व्यक्तिगत आक्षेप आयेगा। बनते हुए काम में रुकावट आ सकती है। शाम तक आप काम-काज पर प्रभावी नियंत्रण कर लेंगे और इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्ध में सहज गति से चलें और वाणी का प्रयोग संयम के साथ करें। यदि विवाहित हैं तो संतान की समस्याओं को समझने की चेष्टा करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th march horoscope

कुंभ

समय लाभ का बना है। आज जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। आपके कामकाज के तरीकों को लेकर थोड़ी-बहुत आलोचना हो सकती है। यह विशेष समय चल रहा है, जिसमें आपके प्रभाव में लगातार वृद्धि हो रही है। आज चन्द्रमा बहुत अनुकूल हैं और पद-प्रतिष्ठा में लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को आज अंजाम दे सकते हैं। निजी रिश्ते और मजबूत होंगे। परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा। आपके सभी सोचे हुए काम योजना के अनुसार पूरे हो जायेंगे। आर्थिक लाभ के लिए जो उपाय कर रहे हैं, उसमें आंशिक सफलता मिल सकती है। पिता को लेकर थोड़ी-बहुत चिंता हो सकती है। दवाइयों पर ज्यादा ही खर्च होगा। भाई-बहिनों को लेकर निश्ंिचत रहेंगे। काम-काज में सुविधा बढ़ेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,11th march horoscope

मीन

आज का दिन शुभ रहेगा। जितनी भी अड़चनें हैं उनमें कमी आयेगी। आज यात्रा का दबाव तो रहेगा परन्तु आपको यात्रा का त्याग कर देना चाहिए। आपका काम तो आगे बढ़ेगा परन्तु किसी की बड़ी मांग के कारण आप उससे किनारा कर लेंगे। आज वर्जित काम करने का भी दबाव रहेगा। नियम विरुद्ध काम करने का लालच बना रहेगा। किसी सभा में या सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। किसी बड़े व्यक्ति या विद्वान व्यक्ति के दर्शन का भी मौका मिल सकता है। अचानक कार्यभार बढऩे से हलचल सी मच जायेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो भारी सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन साधारण ही जायेगा। आपको अभी और प्रतीक्षा करनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका