अपनी सेक्स लाइफ को एडिक्शन ना बनने दे, ले इन तरीकों की मदद

By: Ankur Tue, 09 Oct 2018 2:56:00

अपनी सेक्स लाइफ को एडिक्शन ना बनने दे, ले इन तरीकों की मदद

हर इंसान चाहता है कि उसकी सेक्स लाइफ अच्छी और लम्बी हो और वह रोजाना इसका मजा ले। लेकिन इसमें ध्यान रखने की जरूरत है कि आपकी सेक्स लाइफ को एडिक्शन ना बनने दिया जाए। रोजाना सेक्स करने और एडिक्शन होने में बहुत फर्क होता हैं, इसे समझने की जरूरत होती हैं। सेक्स एडिक्शन की वजह से आप अपने पार्टनर के साथ कभी संतुष्ट नहीं हो पाते हैं और हर महिला या पुरुष को सेक्स कमोडिटी की तरह देखते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से सेक्स लाइफ को एडिक्शन बनने से रोका जा सकता हैं।

* सेल्फ कंट्रोल

अल्कोहल और स्मोकिंग एडिक्शन की तरह ही सेक्स एडिक्शन का नियंत्रण भी आप ही के हाथ में है। अगर यह आपकी लापरवाही से आगे बढ़ी है, तो इसे नियंत्रण में लाना भी आप ही की जिम्मेदारी है।

* स्वीकार्यता

सेक्स एडिक्शन से पीडि़त ज्यादातर लोग तो यह मानते ही नहीं हैं कि उन्हें सेक्स एडिक्शन है। वे बस इसे सेक्स असंतुष्टि मान रहे होते हैं और नए विकल्पों की खोज में लग जाते हैं। अगर आप यह स्वीकार कर रहे हैं कि आप सेक्स एडिक्ट हो चुके हैं, तो निश्चित ही आप इसके समाधान की ओर बढ़ रहे हैं।

sex addiction,get rid of sex addiction,sex tips ,सेक्स टिप्स, सेक्स की लत, सेक्स एडिक्शन से छुटकारा

* वजह को पहचानें

आत्मंथन करें और जानने की कोशिश करें कि किन वजहों से आप में लगातार सेक्स की इच्छा जाग रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि महिलाओं के प्रति आप किसी खास नजरिए के शिकार हो चुके हैं। अगर ऐसा है तो कुछ आत्मीय दोस्त बनाइए और उनसे मन की बात साझा कर इस नजरिए को बदलने की कोशिश कीजिए।

* सेक्स सामग्री से करें परहेज

कुछ लोगों को सेक्स मैटीरियल जैसे सेक्स साहित्य, पोर्न वीडियो या न्यूड मैटीरियल देखते ही इसकी इच्छा जागने लगती है। अगर ऐसा है तो इन चीजों को सबसे पहले अवॉइड करें।

* पार्टनर के साथ बिताएं बेहतर समय

पार्टनर के साथ नियमित सेक्स करना सेक्स एडिक्शन में शुमार नहीं होता। पर हर रिश्ते की कुछ और जरूरतें भी होती हैं। इसलिए पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं। कुछ कॉमन हॉबीज को साथ मिलकर पूरा करें। इससे आप दोनों को ही बेहतर फील होगा।

* काउंसलर की लें मदद

अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि सेक्स की लत आपके नियंत्रण से बाहर हो गई है तो निसंकोच किसी काउंसलर की मदद लें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com