सेक्स के दौरान पुरूषों को भी होता है दर्द, जानें इसके पीछे की सच्चाई

By: Ankur Wed, 31 Oct 2018 4:59:23

सेक्स के दौरान पुरूषों को भी होता है दर्द, जानें इसके पीछे की सच्चाई

अक्सर देखा गया कि सेक्स के समय महिलाओं को लिंग की वजह से दर्द होता हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि सेक्स के दौरान पुरुषों को भी दर्द होता हैं। जी हाँ, आज हम आपको इसके पीछे की सच्चाई बताने जा रहे है कि इसका क्या कारण होता हैं। यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

लड़कों की फोरस्किन लड़कियों के हाइमन की तरह नहीं है जो पहली बार सेक्स से टूट जाएगा। लड़कों के लिए ये आम बात है कि परिपक्व होने पर भी पेनिस के ऊपर की फोरस्किन पूरी तरीके से पीछे नहीं होती। 18 साल की उम्र तक 99% पुरूष अपनी फोरस्किन को पुश कर सकते हैं। सिर्फ एक प्रतिशत पुरूषों को ये समस्या होती है, कि फोरस्किन पुश नहीं होती जिसे फिमोसिस कहते हैं। इसमें फोरस्किन इतनी टाइट होती है कि वो पूरी तरह से पेनिस के ऊपर ही बनी रहती है। इससे सेक्स के दौरान दर्द हो सकता है, जो सारा मज़ा खराब भी कर सकता है। मुमकिन है कि ऐसे पुरूष क्लाइमेक्स तक पहुंच ही न पाएं।

men,sex,pain ,सेक्स

ऐसी ही एक दूसरी स्थिति है पैराफिमोसिस (paraphimosis) जिसमें फोरस्किन पेनिस के पीछे जुड़ी हुई होती है और वो आगे खींची नहीं जा सकती। अफसोस की बात ये है कि इस स्थिति में आपको सेक्स के दौरान दर्द दूर करने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता। हां, इसके लिए सर्जरी करवाई जा सकती है, जिससे दर्द में कुछ राहत मिलती है।

अगर आप पैराफिमोसिस (paraphimosis) से पीड़ित भी नहीं हैं, तो कई बार पहली बार सेक्स करने से दर्द हो सकता है। इसका कारण आपके लिंग के आगे वाले हिस्से का ज्यादा सेंसटिव होने और लुब्रीकेंट्सन की कमी की वजह से हो सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि पहली बार सब कुछ अच्छा हो, ऐसा जरूरी नहीं है। अन्य कामों की तरह सेक्स के लिए भी प्रैक्टिस की जरूरत होती है और आप समय के साथ-साथ बेहतर करने लगते हैं। इसलिए इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप केवल पहली बार का मजा लें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com