पहली बार में बिस्तर पर लम्बी परफॉरमेंस नहीं दे पाते लड़के, इसके पीछे होते है ये कारण

By: Ankur Mon, 29 Oct 2018 7:14:09

पहली बार में बिस्तर पर लम्बी परफॉरमेंस नहीं दे पाते लड़के, इसके पीछे होते है ये कारण

अक्सर देखा गया है कि लड़के जब पहली बार सेक्स करते हैं तो उनमें रोमांच के साथ डर भी बना रहता हैं कि क्या वे अपने पार्टनर को खुश कर पाएँगे। लेकिन अधिकांश लड़के पहली बार में बिस्तर पर लम्बी परफॉरमेंस नहीं दे पाते हैं और इसके पीछे कई कारण होते हैं। आज हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में।

* प्रीमैच्योर इजैक्युलेशन

कई लोगों के लिए पहली बार सेक्स करना काफी तनावभरा काम होता है और ऐसे में इरेक्शन से जुड़ी हुई या प्रीमैच्योर इजैक्युलेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। प्रीमैच्योर इजैक्युलेशन की समस्या ज़्यादातर लड़कों को होती है और इसका कारण सेक्स का पहला अनुभव है। अगर आपको जल्दी इजैक्युलेशन होता है तो परेशान न हों। जैसे-जैसे आपके शरीर को वैजाइनल इंटरकोर्स की आदत होने लगेगी वैसे-वैसे यह समस्या कम होती जाएगी।

performance on bed,sex ,सेक्स

* इरेक्टाइल डिस्फंक्शन

दूसरी सबसे आम समस्या है कमज़ोर इरेक्शन। ज़्यादातर मौकों पर यह मानसिक दबाव के कारण होता है। लेकिन आपको इसके बारे में ज़्यादा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि यह धीरे-धीरे खुद ही ठीक हो जाता है। पर, अगर बार-बार आपको इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (erectile dysfunction) की समस्या होती है तो आप किसी डॉक्टर से भी बात कर सकते हैं क्योंकि यह डायबिटीज़ या दिल से जुड़ी किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है।

* ध्यान में रखने लायक बातें

कई बार सेक्स कुछ लोगों के लिए अहम या इगो की बात बन जाती है, पुरुष को इस बात की चिंता लगी रहती है कि उसे सही तरीके से सेक्स करना है और अपनी पार्टनर को खुश करना है। चिंता छोड़िए, पहली ही बार में ‘मर्दानगी’ साबित करने के चक्कर में न पड़कर अपने साथी का साथ एन्जॉय कीजिए। यह भी याद रखिए कि पॉर्न फ़िल्म्स में जो दिखाया जाता है वह सच नहीं है।

उसका शरमाना, उसका साथ और आपके दिल की उन तेज़ धड़कनों पर ध्यान दीजिए जिनका अनुभव आप इस सेशन के दौरान करेंगे। कई बार पहला सेक्स तकलीफभरा भी हो सकता है। मेल पार्टनर की पेनिस की टिप सेंसटिव हो सकती या उससे आपकी पार्टनर को भी तकलीफ हो सकती है। आमतौर पर 5 में से 1 महिला को ज़रूर सेक्स के दौरान दर्द या डिसपेरूनिआ ( Dyspareunia) की समस्या होती है। इसकी मुख्य वजह लुब्रिकेशन की कमी है। इसलिए लुब्रिकेशन प्रॉडक्ट्स अपने पास रखें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com