सेक्स लाइफ में थ्रिल लाता है कंडोम, जानें कौनसा टाइप रहेगा बेहतर

By: Ankur Tue, 09 Oct 2018 3:34:02

सेक्स लाइफ में थ्रिल लाता है कंडोम, जानें कौनसा टाइप रहेगा बेहतर

कंडोम को सुरक्षित सेक्स के लिए जाना जाता हैं और कुछ समय पहले तक इसे केवल सेफ सेक्स के तौर पर ही काम में लिया जाता था। लेकिन आज के समय में कंडोम के इतने प्रकार आने लगे है जो सुरक्षित सेक्स के साथ सेक्स लाइफ में थ्रिल लाने के काम में भी आते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कंडोम के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सेक्स लाइफ को मजेदार बनाने का काम करते हैं।

* डॉटेड कंडोम

अगर आपको प्लेन कंडोम पसंद नहीं है तो आप डॉटेड कंडोम का चयन कर सकते हैं। इस कंडोम पर डॉट्स के चिन्ह बने होते हैं जो सेक्स के दौरान ज्यादा आनंद के लिए उत्तेजना पैदा करते हैं। अगर आपकी महिला पार्टनर की स्किन नाजुक है तो आप इसके प्रयोग से बचें।

* रिब्ड धारीदार कंडोम

डॉटेड कंडोम की तरह इस तरह के कंडोम भी सेक्स के दौरान उत्तेजना पैदा करते हैं। सेक्स के दौरान अधिक उत्तेजना पैदा करने के लिए कंडोम के निचले हिस्से तक धक्का मारना होता है। ये महिलाओं के लिए सेक्स को अधिक सुखद बनाता है। आप इसे यूज करके फेंक सकते हैं।

different types of condom,condom tips,condom uses,good sex life ,सेक्स टिप्स, बेहतर सेक्स, कंडोम टिप्स, कंडोम के प्रकार

* अल्ट्रा-थिन कंडोम

अगर आप सेक्स का अधिक आनंद लेना चाहते हैं तो आप इस कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कंडोम अन्य कंडोम की तुलना में पतली चादर का बना होता है जिससे सेक्स के दौरान ज्यादा उत्तेजना पैदा होती है। लेकिन इस कंडोम के फटने के चांस ज्यादा होते हैं इसलिए सावधान रहना चाहिए।

* फ्लेवर कंडोम

इस कंडोम का इस्तेमाल ओरल सेक्स के दौरान किया जा सकता है। ये कंडोम चॉकलेट, कॉफी, वेनिला, स्ट्रॉबेरी, आम, केला आदि फ्लेवर में आते हैं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इससे आपको जलन हो सकती है।

* एक्स्ट्रा प्लेजर कंडोम

अगर आप काफी देर तक सेक्स करना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इसमें बेन्जोकिने (benzocaine) शामिल होते हैं जो लंबे समय तक सेक्स करने में मदद करते हैं। ये लिंग को कुछ समय के लिए सुन्न कर देता है जिससे व्यक्ति देर तक सेक्स कर सकता है। लेकिन इसके कुछ साइड इफैक्ट्स भी हैं जैसे जलन,खाज-खुजली और सांस लेने में परेशानी होना।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com