मेल या फीमेलकंडोम में से कौनसा बेहतर , जानकर ले इसका पूरा मजा

By: Ankur Tue, 09 Oct 2018 3:26:50

मेल या फीमेलकंडोम में से कौनसा बेहतर , जानकर ले इसका पूरा मजा

सेक्सक्रिया में कंडोम का उपयोग बेहतर माना जाता हैं क्योंकि यह अनचाहे गर्भधारण को रोकता हैं और सुरक्षित सेक्स देता हैं। पहले जहां केवल मेल कंडोम काम में लिए जाते थे, वहीँ अब बाजारों में फीमेल कंडोम भी आने लगे हैं। लेकिन यह दुविधा हमेशा बन रहती है कि कौनसा कंडोम बेहतर रहता है मेल या फीमेल। तो आइये आज हम बताते हैं आपको इसके बारे में।

* मेल कंडोम लेटेक्स, पॉलीयुरेथेन, पॉलीआईसोप्रेन या भेड़ की खाल से बना होता है। इसे लिंग के उत्तेजित होने पर ही पहना जा सकता है।

* फीमेल कंडोम पॉलीयुरेथेन या नाइट्राइल से बना हुआ होता है। यह एक चिकनाई युक्त पाउच जैसा होता है जिसमें दो सिरे होते हैं : एक सिरा खुला होता है और दूसरा बंद रहता है। इसके सिरों पर दो छल्ले होते हैं जिससे कंडोम को वेजाइना के अंदर सही जगह रखने में मदद मिलती है। फीमेल कंडोम के अंदुरुनी छल्ले को वेजाइना के अंदर बिल्कुल टैम्पोन की तरह डालना होता है।

* पुरुषों का कंडोम या मेल कंडोम लिंग के अधिकांश हिस्से को ढंककर रखता है और महिलाओं के जननांगो की रक्षा करता है।

male and female condom,condom tips,sex tips,best condom ,सेक्स टिप्स, कंडोम टिप्स, मेल कंडोम, फिमेल कंडोम, बेस्ट कंडोम

* फीमेल कंडोम महिला के जननांगो के अंदुरुनी और बाहरी दोनों हिस्सों को ढंककर रखता है और लिंग का बेस उसे सुरक्षा प्रदान करता है।

* पुरुषों वाला कंडोम लेटेक्स का बना होता है और इसके कारण त्वचा में एलर्जी भी हो सकती है।

* फीमेल कंडोम हाइपोएलर्जिक होते हैं, इसका मतलब यह है कि इनसे एलर्जी होने की संभावना काफी कम होती है।

* पैक पर लिखे हुए निर्देशों के अनुसार इस्तेमाल करने पर, पुरुष कंडोम 98% प्रभावी होते हैं और फीमेल कंडोम 95% प्रभावी होते हैं।

* पैक पर लिखे निर्देशों के अनुसार इस्तेमाल ना करने पर पुरुष और महिला कंडोम दोनों की विफलता दर क्रमशः 14% और 21% होती है।

* मेल कंडोम को इस्तेमाल करना आसान होता है और ये बहुत आराम से फिट हो जाते हैं। जबकि फीमेल कंडोम के अंदुरुनी हिस्से को वेजाइना में फिट करना शुरुआत में थोडा मुश्किल होता है।

* मेल कंडोम सभी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं और ये अपेक्षाकृत सस्ते भी होते हैं। फीमेल कंडोम अब भी लोगों के बीच इतना प्रचलित नहीं है। इसलिए यह आसानी से सभी मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध नहीं रहता है और अपेक्षाकृत महंगा भी होता है।

* मेल कंडोम अलग-अलग साइज़, रंग और फ्लेवर में मिलते हैं। फीमेल कंडोम सिर्फ एक ही साइज़ में मिलता है और यह रंगहीन, गंधहीन होता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com