सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म की प्राप्ति देती है सुख, इसके लिए करें ये 5 काम

By: Ankur Mon, 08 Oct 2018 12:07:32

सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म की प्राप्ति देती है सुख, इसके लिए करें ये 5 काम

हर रिलेशनशिप में सेक्स का अपना महत्व होता हैं और सभी इसे बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। सेक्स को बेहतर तभी माना जाता हैं जब ऑर्गेज्म की प्राप्ति हो क्योंकि ऑर्गेज्म की प्राप्ति सुख प्रदान करती हैं। इसके लिए आपको सही तरीकों को अपनाने की जरूरत होती हैं। आज हम आपके लिए क्कुह ऐसे काम लेकर आए हैं जिन्हें सेक्स के दौरान किया जार तो आसानी से ऑर्गेज्म पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन कामों के बारे में।

* माहौल बनाएं

यह सेक्स के मूड में आने का नंबर एक कदम है। कमरे की लाइट्स की धीमा कर दें यानी कोई छोटा बल्ब जला लें। चाहें तो कैंडल जला लें। इससे माहौल रोमांटिक हो उठेगा। चाहें तो फ्रेश होकर सेक्स करने के लिए स्नान कर लें। कमरे का माहौल खुशनुमा हो। लाइट म्यूजिक चला लें। कोई अच्छा सा मूड को रोमांटिक बना दे, ऐसा कोई म्यूजिक।

* एक्सरसाइज करें

अब आप सोच रहे होंगे कि सेक्स के पहले कोई एक्सरसाइज करता है भला। जी हां, माइंड को रिलैक्स करने के लिए और सेक्स में ऑर्गेज्म का सुख पाने के लिए यह जरूरी है। इसके लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। धीरे-धीरे सांस अंदर की तरफ लें, पांच सेकंड के लिए रुकें और फिर धीमी रफ्तार से ही सांस को बाहर छोड़ दें। इसे दो-तीन बार दोहराएं। अपने आसपास के माहौल को भूल जाएं। माइंड जब रिलैक्स होगा तो किसी भी काम को करने में उतना ही आनंद आएगा, फिर चाहे वह सेक्स ही क्यों न हो।

orgasm,intimacy tips,sex tips,relationship tips ,सेक्स टिप्स, इंटीमेसी टिप्स, रिलेशनशिप टिप्स, ओर्गेज्म टिप्स

* शैंपेन का साथ

शैंपेन पीते हैं, तो घर में एक बॉटल फ्रिज में पड़ी भी होगी। तो इसे आज पीजिए नहीं बल्कि प्यार में लुटाइए। कहने का मतलब है कि शैंपेन में बर्फ डालिए और एक बार इसे अपने शरीर पर डालकर देखिए। पीजिए भी और उसमें से निकलने वाले छोटे-छोटे बुलबुलों को अपने शरीर पर डालकर निकलने वाली सनसनी का आनंद भी लें! सच पूछिए, प्यार में मन जरूर उमड़-घुमड़ करने लगेगा।

* खुद को वाइल्ड होने दें

हम सभी के अंदर एक ”एरॉटिक सेल्फ” होता है। अपने अंदर के छिपे इस गुण को बाहर निकालने का समय यही है। यदि आप सेक्स में ऑर्गेज्म तक पहुंचना चाहते हैं, तो खुद से पूछें कि आप वास्तव में क्या कर सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ-साथ खुद को कितनी और किस हद तक संतुष्टि दे सकते हैं। शर्माना छोड़ दें। अपनी कल्पनाओं को थोड़ा वाइल्ड होने का मौका दें। कामुक (erotic) बातचीत करें, विचारों और कल्पनाओं में खो जाएं।

* रिश्ता होता है मजबूत

ऑर्गेज्म सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद माना गया है। इसलिए थोड़ा सेल्फिश होकर अपनी सेहत का सोचें। हेल्दी रहना है, तो पार्टनर के साथ कुछ यूं करें सेक्स, जिससे आसानी से पा सकें ऑर्गैज्म। यह फील गुड हार्मोन जैसे ऑक्सीटोसिन और एन्डॉर्फिन्स के निर्माण को बढ़ाता है, जिससे रिलैक्स होने की अनुभूति प्राप्त होती है। एक बात याद रखिए, जो लोग सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म प्राप्त करते हैं, उनका रिश्ता बहुत हेल्दी और स्ट्रॉन्ग होता है। हां, जो सिंगल हैं वे निराश न हों। ऑर्गेज्म पाने के मार्केट में कई हाई-टेक प्रोडक्ट्स उनके लिए भी मौजूद हैं।

* होठों का सही इस्तेमाल


सेक्स के दौरान एक-दूसरे को पहले छुएं। होठों का सही प्रयोग करें। इससे महिला और पुरुष दोनों ही पूरी तरह से उत्तेजित हो सकते हैं। बिस्तर पर साथी के होठों को प्यार से छुएं। धीमे-धीमे होठों से साथी के होंठ को दबाएं। प्यार से किस करें। इस तरह से सेक्स में उत्तेजना बढ़ती है और ऑर्गेज्म पाने में भी मदद मिलती है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com