सेक्स के दौरान मर्दों को होता है दर्द, मुमकिन है ये 4 कारण

By: Ankur Mon, 08 Oct 2018 12:20:23

सेक्स के दौरान मर्दों को होता है दर्द, मुमकिन है ये 4 कारण

अक्सर देखा गया हैं कि लोग अपनी सेक्स लाइफ में आने वाली समस्याओं को सभी से छिपाते हैं, यहाँ तक कि डॉक्टर को बताने में भी शरमाते हैं। ऐसी ही एक समस्या होती है मर्दों की जो सेक्स के समय उठने वाला दर्द होता हैं। हांलाकि सामन्य दर्द सभी को होता हैं, लेकिन ज्यादा दर्द होने पर आप सेक्स को चरमसुख तक नहीं पहुंचा पाते हैं। सेक्स के दौरान मर्दों के दर्द के पीछे ये मुमकिन कारण हो सकते हैं।

* प्रोस्टेट

पुरुषों में होने वाला सबसे प्रमुख रोग प्रोस्टेट माना जाता है जिसकी वजह से उनके पेनिस में सेक्स के दौरान दर्द होता है। इसकी वजह से सूजन और जलन भी हो सकती है। सामान्यतया इसका सबसे बड़ा लक्षण यह माना जाता है कि जब आप पेशाब करते हैं या सेक्स के दौरान इजैकुलेशन करते हैं तब दर्द ज्यादा होता है। अगर आप में भी इस तरह को कोई लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको जल्द यूरोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।

men suffer pain during intimacy,intimacy tips ,सेक्स टिप्स, इंटीमेसी टिप्स, रिलेशनशिप टिप्स, सेक्स के दौरान दर्द, मर्दों को दर्द, सेक्स में परेशानी

* एलर्जी या इंफेक्शन

जो लोग अपनी साफ-सफाई का ठीक से ध्यान नहीं रखते हैं उनमें कभी-कभई एलर्जी के कारण भी ऐसा होता है। इंफेक्शन की वजह से भी लिंग में खुजली और सूजन की समस्या आ जाती है जो दर्द का कारण बनती है। सेक्स के दौरान अगर कोई रासायनिक उत्पाद का उपयोग करते हैं तो इसका खतरा और बढ़ जाता है।

* दाद या यौन संक्रमण

कभी-कभी नमी व साफ-सफाई के अभाव के कारण पेनिस में दाद की समस्या भी हो जाती है जिससे दर्द बहुत होता है। यौन संक्रमण की अगर कोई बीमारी आपको हो गयी है तो आपको हर बार सेक्स के समय दर्द का अनुभव हो सकता है। अगर यह लक्षण आप में भी है तो आपको जल्द से जल्द यूरोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए।

* पेनिस की बनावट और स्किन

कभी-कभी इसका कारण पुरुष का पेनिस ही होता है। पेनिस की बनावट और उसकी ऊपर की स्किन की वजह से भी सेक्स के दौरान दर्द होता है। कुछ लोगों में देखा गया है कि उनके ऊपर के स्किन बहुत टाइट हो जाती है और उनको सेक्स के दौरान दर्द का अनुभव करना पड़ता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com