न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत पर आज से लागू होगा अमेरिका का 50% टैरिफ, 10 पॉइंट्स में समझें

अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लागू किया, जो 27 अगस्त से प्रभावी होगा। जानें इसके असर, प्रमुख सेक्टर और भारत की तैयारियों को 10 पॉइंट्स में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 8:34:01

भारत पर आज से लागू होगा अमेरिका का 50% टैरिफ, 10 पॉइंट्स में समझें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जो बुधवार (27 अगस्त) से प्रभावी हो जाएगा। इस फैसले के तहत भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। यह कदम भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के चलते उठाया गया, जिसे अमेरिका बार-बार गलत ठहरा चुका था। हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि इससे भारत पर गंभीर आर्थिक असर होने की संभावना कम है।

आईएएनएस के अनुसार, ग्लोबल रिपोर्ट्स का अनुमान है कि मजबूत घरेलू मांग की वजह से कुल 50 प्रतिशत टैरिफ से भारत पर कोई बड़ा असर नहीं होगा। कुछ क्षेत्रों जैसे श्रम-प्रधान वस्त्र और रत्न एवं आभूषण पर मध्यम प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन फार्मास्यूटिकल्स, स्मार्टफोन और स्टील फिलहाल सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि उन्हें छूट, मौजूदा टैरिफ और घरेलू मांग का समर्थन प्राप्त है।

नए टैरिफ सिस्टम की प्रमुख बातें

1. अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के ड्राफ्ट नोटिस के मुताबिक 27 अगस्त 2025 को रात 12.01 बजे से नया टैरिफ सिस्टम लागू हो जाएगा। अब भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर अतिरिक्त टैक्स लगेगा।

2. भारतीय निर्यातक अमेरिका के 50% टैरिफ लागू होने के बाद ऑर्डर में कमी की चिंता कर रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने कहा है कि प्रभावित निर्यातकों को आर्थिक सहायता मिल सकती है। अब निर्यातक चीन, लैटिन अमेरिका और मध्य पूर्व जैसे नए बाजारों में अवसर तलाश रहे हैं।

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (25 अगस्त) को अहमदाबाद में अमेरिकी टैरिफ का जिक्र करते हुए कहा कि भारत किसी भी दबाव का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने किसानों, पशुपालकों और लघु उद्योगों के हित को प्राथमिकता बताया।

4. पीएम मोदी ने मंगलवार (26 अगस्त) को गुजरात में स्वदेशी पर जोर देते हुए कहा, "स्वदेशी की मेरी परिभाषा सरल है। मुझे इस बात की चिंता नहीं कि पैसा किसका है, चाहे वह डॉलर हो या पाउंड, या यह कहाँ से आया है। अहम यह है कि मेहनत भारतीय होनी चाहिए।"

5. भारत पर अमेरिका का नया टैरिफ कई महीनों तक चली पांच दौर की व्यापार वार्ताओं के बाद लागू हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष ट्रेड डील करने में सफल नहीं हो पाए।

6. एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के मुताबिक, टैरिफ बढ़ने का असर भारत के विशाल घरेलू बाजार के कारण सीमित रहेगा।

7. रिपोर्ट में कहा गया है कि रसायन, ऑटोमोबाइल और खाद्य एवं पेय पदार्थों के निर्यात को सबसे कठिन समायोजन का सामना करना पड़ेगा।

8. अमेरिका भारत का सबसे बड़ा कपड़ा निर्यात बाज़ार है। चीन और वियतनाम के बाद भारत अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक है, जिसकी हिस्सेदारी 9 प्रतिशत है।

9. पिछले पांच वर्षों में भारत ने चीन की कीमत पर अमेरिका में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो 6 प्रतिशत से बढ़कर 9 प्रतिशत हो गई है। इसी अवधि में चीन की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत से घटकर 25 प्रतिशत रह गई है।

10. भारत का विशाल घरेलू बाजार बाहरी मांग पर निर्भरता को कम करता है और यह देश को अमेरिकी टैरिफ से बचाने में मददगार साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक