न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा टला, उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, 179 जिंदगियां सुरक्षित

अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट पर एक विमान में उड़ान से पहले इंजन में आग लगने से मचा हड़कंप। फ्लाइट AA3023 में सवार 179 यात्रियों को आपातकालीन प्रक्रिया से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानिए पूरी घटना की जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 8:57:43

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा टला, उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, 179 जिंदगियां सुरक्षित

हाल के दिनों में हवाई यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं की घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अमेरिका से एक और भयावह मामला सामने आया, जहां एक विमान के इंजन में आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान उड़ान भरने ही वाला था। जैसे ही इंजन से धुआं और लपटें उठती देखीं गईं, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। तुरंत एक्शन लिया गया और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रनवे पर खड़ी फ्लाइट में लगी आग

यह हादसा शनिवार को अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में हुआ, जो डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DEN) से मियामी के लिए रवाना होने वाली थी। फ्लाइट नंबर AA3023 रनवे पर तैयार खड़ी थी, तभी उसके बाएं तरफ के मुख्य लैंडिंग गियर में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद आपातकालीन प्रक्रिया शुरू की गई और यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड की मदद से बाहर निकाला गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान से धुआं निकल रहा है और घबराए हुए यात्री तेजी से बाहर निकल रहे हैं। विमान के चारों ओर हड़कंप का माहौल था। चीख-पुकार के बीच, एयरपोर्ट का स्टाफ और फायर ब्रिगेड की टीम फौरन हरकत में आई और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

टला बड़ा हादसा

जैसे ही विमान के पहियों से धुआं उठता दिखा, चालक दल ने तुरंत इमरजेंसी स्लाइड खोल दी और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। विमान में कुल 179 लोग सवार थे — जिनमें 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में केवल एक व्यक्ति को हल्की चोट आई, बाकी सभी सुरक्षित हैं।

दोपहर 2:45 बजे घटी घटना

यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:45 बजे हुआ। DEN ग्राउंड स्टाफ और डेनवर फायर डिपार्टमेंट को सूचना मिली कि रनवे पर खड़े अमेरिकन एयरलाइंस के विमान के पहियों से लपटें निकल रही हैं। तुरंत बचाव कार्य शुरू हुआ और कुछ देर के लिए एयरपोर्ट की उड़ानों को रोका गया।

एयरलाइन का आधिकारिक बयान

अमेरिकन एयरलाइंस ने इस दुर्घटना पर बयान जारी करते हुए कहा, "टेकऑफ से ठीक पहले विमान के लैंडिंग गियर में रखरखाव से जुड़ी एक समस्या सामने आई, जिससे आग लग गई। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है। फिलहाल, इस विमान को जांच और मरम्मत के लिए सेवा से हटा दिया गया है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब