न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप के टैरिफ विवाद पर बोले राजनाथ सिंह – 'कोई परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं, सिर्फ राष्ट्रीय हित'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा – कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं, केवल राष्ट्रीय हित ही सर्वोपरि हैं। आत्मनिर्भर भारत और रक्षा निर्यात पर भी दिया जोर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 3:19:13

ट्रंप के टैरिफ विवाद पर बोले राजनाथ सिंह – 'कोई परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं, सिर्फ राष्ट्रीय हित'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के फैसले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। इस बढ़ते तनाव के बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वैश्विक रिश्तों में स्थायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं। NDTV Defence Summit 2025 में संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य लगातार बदल रहा है। महामारी, आतंकवाद, और क्षेत्रीय संघर्ष जैसी घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि 21वीं सदी अब तक की सबसे अस्थिर और चुनौतीपूर्ण सदी बन चुकी है। उन्होंने कहा, "आज के समय में कोई स्थायी मित्र या स्थायी शत्रु नहीं होता। केवल और केवल राष्ट्रीय हित ही स्थायी होते हैं।"

आत्मनिर्भरता ही असली सुरक्षा

राजनाथ सिंह ने इस मौके पर आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। उनके अनुसार, आत्मनिर्भरता अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि मजबूरी और आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पहले आत्मनिर्भरता को एक विशेष लाभ के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब यह हमारी प्रगति और अस्तित्व का आधार बन चुकी है। उन्होंने दोहराया कि भारत किसी को शत्रु मानकर नहीं चलता, लेकिन देश के किसानों और उद्योग जगत की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

रक्षा क्षेत्र में भारत का नया सफर

भू-राजनीति में आए बदलावों का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने बताया कि बाहरी निर्भरता पर टिके रहना अब संभव नहीं है। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि 2014 में भारत का रक्षा निर्यात जहां मात्र ₹700 करोड़ था, वहीं आज यह बढ़कर लगभग ₹24,000 करोड़ तक पहुंच चुका है। यह इस बात का प्रमाण है कि भारत अब केवल रक्षा सामान का खरीदार नहीं, बल्कि एक उभरता हुआ उत्पादक और निर्यातक भी है।

स्वदेशी हथियारों से मिली सफलता

राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की क्षमताओं पर गर्व जताते हुए कहा कि हमारे सैनिकों ने स्वदेशी तकनीक और उपकरणों की मदद से लक्ष्यों पर सटीक प्रहार किए हैं। यह इस बात का सबूत है कि किसी भी अभियान की सफलता सिर्फ आधुनिक हथियारों से नहीं, बल्कि दूरदर्शिता, अनुशासन और वर्षों की तैयारी से सुनिश्चित होती है।

"सफलता के पीछे लंबा इंतज़ार"

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी भी सैन्य उपलब्धि के पीछे दिन-रात की तैयारी और वर्षों का अनुभव छिपा होता है। उन्होंने इसे खेल से तुलना करते हुए कहा – "जैसे कोई खिलाड़ी दौड़ में कुछ ही सेकंड में स्वर्ण पदक जीतता है, लेकिन उस जीत के पीछे महीनों और सालों की कड़ी मेहनत होती है। उसी तरह हमारे बलों की विजय भी वर्षों की तैयारी, रणनीतिक सोच और स्वदेशी उपकरणों के उपयोग का परिणाम है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका