न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब न्यूजीलैंड की महिला सांसद ने संसद में दिखाई अपनी न्यूड तस्वीर..., उठाई यह मांग

न्यूजीलैंड की सांसद लॉरा मैक्ल्योर ने संसद में खुद की AI से बनी फेक न्यूड फोटो दिखाकर डीपफेक तकनीक के खतरे और सख्त कानून की जरूरत पर जोर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 11:37:26

जब न्यूजीलैंड की महिला सांसद ने संसद में दिखाई अपनी न्यूड तस्वीर..., उठाई यह मांग

न्यूजीलैंड में एक महिला सांसद के फैसले ने सबका ध्यान खींचा है। खबर है कि उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई खुद की फेक न्यूड तस्वीर संसद में पेश की। उनका उद्देश्य था यह दिखाना कि कैसे आज के समय में किसी की नकली और भ्रामक तस्वीर तैयार करना बेहद आसान हो गया है और इसका कितना गंभीर दुष्परिणाम हो सकता है। उन्होंने इस मुद्दे पर कड़ा कानून बनाए जाने की मांग उठाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसीटी पार्टी की सांसद लॉरा मैक्ल्योर संसद में खुद अपनी एक फोटो लेकर पहुंचीं। उन्होंने कहा, "यह मेरी नग्न तस्वीर है, लेकिन यह असली नहीं है।" उन्होंने आगे बताया कि "इस डीपफेक को बनाने में मुझे 5 मिनट से भी कम समय लगा।" उन्होंने संसद में यह फोटो सार्वजनिक तौर पर दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "मैं संसद के सदस्यों का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहती थी कि इस तरह की तस्वीर बनाना कितना आसान हो गया है और इससे कितना मानसिक व सामाजिक नुकसान हो रहा है, खासतौर पर हमारे युवा किवी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।" उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "तकनीक खुद में बुरी नहीं है, असली समस्या इसका दुरुपयोग है, जो लोगों को प्रताड़ित करने के लिए हो रहा है। हमें इस पर नियंत्रण के लिए कानून बनाने होंगे।"

मैक्ल्योर 'डीपफेक डिजिटल हार्म एंड एक्सप्लॉइटेशन बिल' का समर्थन कर रही हैं, जिसके तहत मौजूदा कानूनों में बदलाव लाया जाएगा। यह बिल रिवेंज पोर्न और निजी पलों की रिकॉर्डिंग से जुड़ी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए बिना सहमति के बनाए गए डीपफेक कंटेंट को अपराध की श्रेणी में लाएगा। इसके अलावा, यह कानून पीड़ितों को ऐसे कंटेंट को हटवाने और न्याय पाने का अधिकार भी देगा।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "कोई भी व्यक्ति डीपफेक का शिकार न बने — यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा कानून इस प्रकार की डिजिटल समस्याओं के लिए पर्याप्त नहीं हैं और अब इन्हें समय के अनुसार अपडेट करना अनिवार्य हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब