Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया का सबसे महंगा आम, खरीदने के लिए लगाई जाती है बोली

ताईयो नो तामागो (Taiyo No Tamago) नाम का ये आम वहां के मियाजारी प्रांत में पैदा होता है। इस आम का लगभग वजन 350 ग्राम होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Jun 2021 3:09:03

दुनिया का सबसे महंगा आम, खरीदने के लिए लगाई जाती है बोली

भले ही गर्मी का मौसम चुभन भरा होता है लेकिन फिर भी लोगों को इस मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है । उसके पीछे वजह है गर्मियों में मिलने वाला फल आम। शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे गर्मियों में आम खाना पसंद नहीं होगा। आम को फलों का राजा कहा जाता है। भारत में आम सबसे लोकप्रिय फल है। अपने अद्भुत स्वाद और खुशबू की वजह से ही आम में पाई जाने वाली बेहिसाब खूबियां इसे फलों का राजा बनाती हैं। दुनिया भर में इसकी हजार से भी ज्यादा किस्म हैं। आज हम आपको बताते है कि दुनिया के सबसे महंगा आम का दर्जा किसे मिला है। दुनिया के सबसे महंगे आम का दर्जा जापानी आम की एक किस्म को मिला हुआ है। ताईयो नो तामागो (Taiyo No Tamago) नाम का ये आम वहां के मियाजारी प्रांत में पैदा होता है। इस आम का लगभग वजन 350 ग्राम होता है।
world expensive mango,taiyo no tamago,taiyo no tamago expensive mango,costliest mango in the world japan taiyo no tamago,most expensive fruits in the world,weird news ताईयो नो तामागो को एक खास तरीके से तैयार किया जाता है। इसके तहत आम के पेड़ पर फल आते ही एक-एक फल को जालीदार चीज से बाँध दिया जाता है। ये इस तरह होता है कि फल पर पूरी तरह से धूप पड़े, जबकि जाली वाले हिस्से बचे रहें। इससे आम की रंगत ही अलग होती है। इसके बाद फल पकने के बाद जाली में ही गिरकर लटकता है। इसके बाद आम को निकाला और बेचा जाता है। पेड़ पर लगे आम को किसान नहीं तोड़ते। किसानों का ममना है कि इससे फल का स्वाद और पौष्टिकता खत्म हो जाती है।

अब इसकी कीमत की बात करते है तो बता दे यह फल मार्केट में फलों की दुकानों पर नहीं मिलता, बल्कि इसकी बोली लगती है। नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत देने वाले के हाथ ये फल लगता है। जैसे साल 2017 में दो आमों की कीमत लगभग 2 लाख 72 हजार रुपए थी। यानी एक किलो से भी कम आम के लिए पौने 3 लाख रुपए दिए गए।
world expensive mango,taiyo no tamago,taiyo no tamago expensive mango,costliest mango in the world japan taiyo no tamago,most expensive fruits in the world,weird news आम के साथ जुड़ी यह मान्यता

ताईयो नो तामागो आम को जापानी कल्चर में भी खूब मान्यता मिली हुई है। इसे एग ऑफ द सन कहते हैं क्योंकि ये सूरज की रोशनी में तैयार होता है। साथ ही लोग इसे तोहफे में देते हैं। माना जाता है कि इससे तोहफा पाने वाले की किस्मत सूरज जैसी ही रोशन हो जाती है। यही कारण है कि जापान में त्योहार या खास मौकों पर ये आम भी दिया जाता है। लेकिन लेने वाले इसे खाते नहीं, बल्कि किसी तरीके से संरक्षित करके सजा देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology