आप देख सकते हैं यूजर ने वीडियो का कैप्शन तमिल में लिखा है जिसका अनुवाद कुछ इस तरह है, 'बैग के अंदर 8 हजार 800 रुपये का फोन था लेकिन मेरी मां ने जितनी खुशी महसूस की, उसकी कोई कीमत नहीं है।' यह फोन यूजर की मां का बर्थडे गिफ्ट था।' यह वीडियो इतना बेहतरीन रहा कि आर माधवन भी वीडियो को देखने के बाद इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने वीडियो रिट्वीट करते हुए साथ में लिखा, 'इस खुशी की कोई कीमत नहीं है।' वैसे यह वीडियो भाषा की वजह से कई लोगों को यह समझ नहीं आएगा कि आखिर मां और बच्चे के बीच संवाद क्या हो रहा है लेकिन मां के चेहरे के हाव-भाव से साफ है कि यह फोन उनके लिए किसी हीरे से कम नहीं। इस वीडियो ने अब तक लाखों दिलों को जीत लिया है और लोग इस वीडियो को देख खुश हुए जा रहे हैं।Adhula Irundha Mobile-oda Velai Verum 8800 Rs Dhan...! Aana Enga Amma Patta Sandhoshathuku Velayae Kidayaadhu ❤️ Birthday Gift..! pic.twitter.com/4QZJE7Ocii
— Vignesh (@VigneshSammu) January 5, 2022
















