न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गलती से दबा बटन और खुल गई किस्मत, महिला ने जीत लिए 37 लाख

हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं अमेरिका के मैरिलैंड में जहां एक महिला से लॉटरी वेंडिंग मशीन का बटन गलती से दब गया और उसकी किस्मत पलट गई। महिला को पूरे 50 हजार डॉलर (भारतीय मुद्रा में 37 लाख 31 हजार 710 रुपए) की लॉटरी लग गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 12:53:35

गलती से दबा बटन और खुल गई किस्मत, महिला ने जीत लिए 37 लाख

सभी चाहते हैं कि किसी दिन उनकी किस्मत बदले और अचानक उन्हें धन लाभ हो। यह सब ऊपर वाले के हाथ में हैं की वह किसी किस्मत चमकाता हैं। कहते हैं ना कि ऊपर वाला जब देता हैं तो छप्पर फाड़ के देता हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं अमेरिका के मैरिलैंड में जहां एक महिला से लॉटरी वेंडिंग मशीन का बटन गलती से दब गया और उसकी किस्मत पलट गई। महिला को पूरे 50 हजार डॉलर (भारतीय मुद्रा में 37 लाख 31 हजार 710 रुपए) की लॉटरी लग गई। ये देखते ही पहले तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद वह खुशी से उछल पड़ी। महिला को इनाम देखकर यकीन ही नहीं हो रहा था कि एक झटके में 37 लाख रुपए उसके होने वाले हैं।

कहते हैं कि कब और किसकी किस्मत बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। बीते दिनों अमेरिका के मैरिलैंड में रहने वाली एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह महिला एक लॉटरी वेंडिंग मशीन के पास खड़ी थी। इसी दौरान गलती से उसके हाथ से लॉटरी मशीन का एक बटन दब गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि बटन दबते ही मशीन से 50 हजार डॉलर का लॉटरी टिकट बाहर आ गया। फिर क्या था। देखते ही देखते इस महिला की किस्मत बदल गई और उसके हाथ बिना कुछ किए जैकपॉट लग गया।

इस महिला ने मैरिलैंड के लॉटरी अधिकारियों को बताया कि कैसे हैगरस्टाउन में हाफवे लिकर्स के पास वह खड़ी थी। जहां एक लॉटरी वेंडिंग मशीन लगी हुई थी। इसके बाद गलती से उसका हाथ मशीन पर लग गया और 5 डॉलर का डिलक्स क्रेडिट टिकट बाहर आ गया। महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह इस गलती से बेहद दुखी है, क्योंकि उसे लॉटरी खेलना पसंद नहीं है। लेकिन इसके बाद भी वह बेमन से उस टिकट को घर लेकर आ गई।

महिला की खुशी का ठिकाना उस वक्त नहीं रहा, जब उसने मोबाइल पर लॉटरी टिकट को चेक किया, तो पता चला कि उसे पूरे 50 हजार डॉलर का इनाम मिला है। हालांकि, इतने पर भी जब महिला का यकीन नहीं हुआ, तो उसने लॉटरी टिकट ऑफिस में जाकर उसकी जांच कराई। वहां जाकर महिला ने यह पुष्टि करवाई कि ये गलत टिकट तो नहीं है। लेकिन अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह बिल्कुल सही टिकट है और इनाम के तौर पर लाखों रुपए जीते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म