पानी के अंदर महिला ने दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे वायरल
मियामी की जिमनास्ट क्रिस्टीना माकुशेंको (Kristina Makushenko) ने अपने सोशल मीडिया पर कई अंडरवॉटर डांस वीडियो शेयर किए है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 29 Jul 2021 11:32:25
आपने सोशल मीडिया पर कई तरह के डांस वीडियो देखे होंगे लेकिन कभी आपने पानी के नीचे डांस करने का वीडियो देखा है? जी हां, ऐसी ही एक टैलेंटेड महिला ने अपने अंडरवॉटर डांस से कई लोगों को प्रभावित किया है। मियामी की जिमनास्ट क्रिस्टीना माकुशेंको (Kristina Makushenko) ने अपने सोशल मीडिया पर कई अंडरवॉटर डांस वीडियो शेयर किए है। यह सभी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। अंडरवॉटर डांस करते हुए क्रिस्टीना को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।