जब भी कभी जंगल की बात की जाती हैं तो चीते की चर्चा जरूर होती हैं जो कि जंगल का एक बड़ा शिकारी हैं। चीते द्वारा किए जाने वाले शिकार से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल सकते हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें जंगली सूअर चीते को चुनौती देने की भूल कर बैठते हैं और अगले ही पल उनका बुरा हाल हो जाता हैं। इस हैरान कर देने वाले वीडियो इंस्टाग्राम पर waowafrica’s नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस क्लिप को देखने के बाद कोई जंगली सूअरों को बेवकूफ बता रहे है तो कोई कह रहा है कि आग के साथ खेलने का यहीं अंजाम होता है।














