वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता जंगल में खड़ा रहता है और उसके सामने एक इंसान का स्टैच्यू नज़र आ रहा है। अब कुत्ते को लगता है कि वह कोई इंसान है, इसलिए वह उसके साथ खेलने के लिए एक लकड़ी उठाकर उसके पैरों के पास रख देता है और पीछे हट जाता है और स्टैच्यू की तरफ देखने लग जाता है। जब उसे लगता है कि स्टैच्यू लकड़ी को नहीं उठा रहा है तो वह फिर से वहां जाता है और एक बार फिर लकड़ी को स्टैच्यू के पैरों के पास बार बार रख देता है। ऐसा वह कई बार करता है, लेकिन स्टैच्यू आखिर जीता-जागता इंसान होता, तब तो उसके साथ ही खेलता रहता है। कमेट्स में एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘लेकिन क्या हो अगर कुत्ता वास्तव में ‘किसी’ को वहां देख रहा हो, जबकि हम यहां हंस रहे हैं’। इसी तरह एक और उपभोक्ता ने कमेंट किया है, ‘हो सकता है कि वह स्टैच्यू रात के वक़्त या जब कोई वीडियो नहीं बना रहा हो, तब उस लकड़ी को फेंक दे। कुत्ता नासमझ नहीं है। इसमें निश्चित रूप से और भी बहुत कुछ है।’Come on man....throw it. 😂😇🐶 pic.twitter.com/Urs980U6r0
— Laughs 4 All 🤟 (@Laughs_4_All) January 16, 2022
















