आपको भी हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगा यह Video, दिख रहा है कुत्ता लेकिन सच्चाई है कुछ और
एक वीडियो आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगा। इस वीडियो में एक कुत्ता बैठा हुआ दिखाई दे रहा हैं लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही हैं।
Posts by : Ankur Mundra |
Updated on: Fri, 07 Jan 2022 5:52:44
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में से कुछ ऐसे होते हैं जो जानवरों से जुड़े होते हैं और सभी को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगा। इस वीडियो में एक कुत्ता बैठा हुआ दिखाई दे रहा हैं लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक छत पर दूसरे से कुत्ते का सिर दिख रहा है। जो भी इस फोटो को देखेगा वो यह सोचेगा कि यह तो डॉग का सिर है। लेकिन यह आपका भ्रम है जो कि इसका वीडियो देखने के बाद ही दूर हो पाया।
जैसे ही इस वीडियो में महिला उसे जूम करती है तो पास से पता चलता है कि वो जिसे सब कुत्ता समझ रहे थे, वो तो बिल्ली निकली। दरअसल, बिल्ली छत के ऊपर बैठकर नीचे की ओर कुछ देख रही होती है। पीछे से उसका आकार पूरा का पूरा कुत्ते जैसा लगता है। बता दें कि यह वीडियो Carolyn नाम के शख्स की गर्लफ्रेंड ने शूट किया है। वो अपनी मां के साथ बालकनी की ओर देख रही थी। तब उन्हें यह देखने को मिला।