सोशल मीडिया के इस जमाने में आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कुछ शादियों से जुड़े हुए भी होते हैं। कुछ दिन पहले एक बिंदास साली का वीडियो वायरल हुआ था और शादी समारोह के दौरान पंडित जी का इंतजार करते हुए दंपति का 'फ्लिप द बॉटल' गेम खेलने का वीडियो भी चर्चा में आया था। इसी तरह अब दुल्हन के मुंह से धुंआ निकलने का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को यूजर्स ने काफी पसंद किया है और इसपर कई लाइक्स और कमेंट भी किए हैं।














