खूबसूरत बालों के लिए महिलाएं पार्लर जाती हैं और विभिन्न स्टाइलिश हेयरकट करवाना पसंद करती हैं। आज के समय में हेयरकट करने के कई अनोखे तरीके सामने आते हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं जिसमें हेयरकट के लिए बालों में आग ही लगा दी गई। वीडियो को headmasterspatiala नामक पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में हजारों लाइक्स और कमेंटस देखने को मिले हैं। इस अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट को देखकर लोग दंग रह गए हैं। वैसे स्लो मोशन में फिल्माए गए इस वीडियो को देखकर किसी का भी दंग हो जाना लाज़मी है क्योंकि इसमें रिस्क काफी ज्यादा हाई है।














