VIDEO : इस क्यूट बिल्ली ने इस तरह लचकाई अपनी कमर कि दे रही बेली डांसिंग में कईयों को मात
एक वीडियो एक क्यूट बिल्ली का वायरल हो रहा हैं जो कि इस तरह अपनी कमर को लचकाती हुई नजर आ रही हैं कि कई बेली डांसिंग को मात दे रही हैं।
Posts by : Ankur Mundra |
Updated on: Wed, 29 Dec 2021 5:03:05
सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कुछ अपनेआप में ही बेहद अनोखे होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो एक क्यूट बिल्ली का वायरल हो रहा हैं जो कि इस तरह अपनी कमर को लचकाती हुई नजर आ रही हैं कि कई बेली डांसिंग को मात दे रही हैं। जर्मनी की यह बिल्ली मोची सोशल मीडिया पर एक स्टार बन चुकी है। इंस्टाग्राम पर बिल्ली का अपना अकाउंट है जिसका नाम है ‘मोची द कैट’। इस अकाउंट को 1 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। भारत में भी बिल्ली के वीडियो को काफी देखा जा रहा है। बिल्ली के केयरटेकर उसकी एक से एक मजेदार फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।