शादी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा बड़े चाव से देखते है। जिसकी वजह से ये वीडियो वायरल होते रहते है। इस कड़ी में शादी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा मंडप में बैठी दुल्हन को अचानक उठा लेता है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हंसे जा रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दाहिने ओर बैठी दुल्हन को दूल्हा वैसे ही अपने दोनों हाथों से उठाकर बाएं ओर रख देता है। इस दौरान दुल्हन भी गिरने की डर से बचने लगती है। हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग हंसना शुरू कर देते हैं। वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि दूल्हे ने ऐसा किसी रिवाज को निभाने के लिए किया।














