न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा: आस्था का अनोखा मामला, डॉक्टर को करना पड़ा भगवान के टूटे हाथ का प्लास्टर

आगरा के जिला अस्पताल में शुक्रवार को हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया। यहां, एक पुजारी अपने लड्डू गोपाल की मूर्ति का हाथ टूटने पर उन्हें जिला अस्पताल लेकर आया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 6:24:36

आगरा: आस्था का अनोखा मामला, डॉक्टर को करना पड़ा भगवान के टूटे हाथ का प्लास्टर

आगरा के जिला अस्पताल में शुक्रवार को हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया। यहां, एक पुजारी अपने लड्डू गोपाल की मूर्ति का हाथ टूटने पर उन्हें जिला अस्पताल लेकर आया। उसने डॉक्टरों से गोपाल जी को जल्दी भर्ती करने को कहा और इसके लिए उसने पर्चा भी बनवा लिया। यह देखकर अस्पताल के स्टाफ की भीड़ लग गई। पुजारी की जिद पर सीएमएस अशोक अग्रवाल ने लड्डू गोपाल की मूर्ति का इलाज किया।

पुजारी का नाम लेख सिंह है। जब लेख सिंह जिला अस्पताल पहुंचे तो उनके हाथ में लड्डू गोपाल की टूटी हुई मूर्ति थी। उन्होंने श्रीकृष्ण के नाम से एक पर्चा बनवाया और लड्डू गोपाल को भर्ती करने को कहा। लड्डू गोपाल को भर्ती करने की बात सुनकर चिकित्सकों ने हाथ पीछे खींच लिए और पुजारी दर-दर की ठोकरें खाता रहा। इस बात की जानकारी अन्य हिंदू संगठनों को हुई तो वे अस्पताल पहुंचे। कुछ देर में ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया। अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अशोक अग्रवाल ने पुजारी के संतोष के लिए मूर्ति का प्लास्टर किया। पुजारी की आस्था इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

जिला अस्पताल के सीएमएस अशोक अग्रवाल ने बताया कि एक पुजारी लड्डू गोपाल को लेकर आए थे। अष्टधातु से बनी लड्डू गोपाल की मूर्ति का हाथ टूट गया था। पुजारी की आस्था और जिद को समझते हुए उन्होंने लड्डू गोपाल के हाथ की पट्टी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात