इस बुजुर्ग शख्स ने मुंह को बनाया स्प्रे बोतल, प्रेस करने से पहले कपड़ों पर लगा थूकने, देखें होश उड़ा देने वाला वीडियो
आमतौर पर कपड़ों पर इस्त्री करने से पहले उन पर पानी छिड़का जाता है। कपड़ों पर पानी छिड़कने के लिए स्प्रे बोतल का सहारा लिया जाता है लेकिन इस शख्स ने अपने मुंह को ही स्प्रे बोतल बना लिया।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Mon, 11 Jul 2022 12:32:06
आमतौर पर कपड़ों पर इस्त्री करने से पहले उन पर पानी छिड़का जाता है। कपड़ों पर पानी छिड़कने के लिए स्प्रे बोतल का सहारा लिया जाता है लेकिन इस बुजुर्ग शख्स ने अपने मुंह को ही स्प्रे बोतल बना लिया। जिसको देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स इस्त्री करते हुए मुंह में पानी भरकर कपड़ों पर थूक रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट एडल्ट सोसाइटी पर शेयर किया गया है, जिसमें मजाकिया अंदाज में कैप्शन दिया, 'नैचुरल वाटर स्प्रेयर।'