'दो घूंट पिला दे' गाने पर नशे में धुत आंटी ने जमीन पर लौट-लौट कर किया डांस, देख मेहमान रह गए दंग; वीडियो वायरल
शादियों में अक्सर लोग नशा करने के बाद डांस फ्लोर पर कब्जा कर लेते है। वे ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स करते है जिसके चलते हंसी का पात्र बनते है साथ ही दूसरों के लिए परेशानी का भी। ऐसा ही कुछ इस शादी में भी देखने को मिला।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 21 Apr 2022 8:47:26
शादियों में अक्सर लोग नशा करने के बाद डांस फ्लोर पर कब्जा कर लेते है। वे ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स करते है जिसके चलते हंसी का पात्र बनते है साथ ही दूसरों के लिए परेशानी का भी। ऐसा ही कुछ इस शादी में भी देखने को मिला। दरअसल, शादी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक महिला को शराब के नशे में डांस करते हुए देखा जा सकता है। महिला के हाथों में शराब की बोतल है और वे जमीन पर लौट-लौट कर डांस कर रही है इतना ही नहीं महिला दूसरे लोगों को भी अपने साथ डांस करने के लिए खींच रही है।
वीडियो में हम देख सकते हैं कि शादी में आईं एक महिला नशे की हालत में 1985 की फिल्म 'काला सूरज' का गाना 'दो घोंट पिला दे साकिया' पर दिल खोलकर डांस कर रही हैं। वीडियो शुरू होते ही आंटी एक अन्य महिला को अपने साथ डांस करने के लिए खींचती है और फिर हाथ में बोतल लेकर जमीन पर लोटने लगती है। जैसे ही महिला दूर होने की कोशिश करती है तो वह महिला को फिर से नीचे खींचती है। उसे भी पीने और उसके साथ डांस करने के लिए कहती है। वहीं, इस बीच एक अन्य महिला फिर उसे फर्श से उठाने का प्रयास करती है लेकिन वह उसे भी नीचे खींचने की कोशिश करती है। यह कुछ मिनटों तक चलता है। वहां, मौजूद लोग महिला के डांस को एन्जॉय कर रहे है।