आप सभी ने सोशल मीडिया पर टर्किश आइसक्रीम के कई वीडियो देखें होंगे जिसमें दुकानदार आइसक्रीम खाने की चाह रखने वाले ग्राहक को आइसक्रीम देने की बजाय उसे सताता रहता हैं। आप में से कईयों ने इसका अहसास भी किया होगा। उनके परोसने के स्टाइल ने ही उन्हें दुनियाभर में इतना फेमस किया है आज लगभग हर मॉल में इनका एक ना एक काउंटर दिख जाता है। टर्किश आइसक्रीम वाले दुकानदार आसानी से कीस को आइसक्रीम नहीं देते हैं। लेकिन यहां हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जिसमें एक छोटे उस्ताद ने टर्किश आइसक्रीम वाले दुकानदार को झटका देते हुए हैरान कर दिया। इस बच्चे ने उसे उसी के स्टाइल में बता दिया कि असली खिलाड़ी कौन है। इस क्लिप को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है।