न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलिस ने 3 घंटे में ढूंढ निकाला भीख मांगने वाले भिखारी का बैग, मिले 1.72 लाख रूपये

महाराष्ट्र के पर्ली में एक अनोखा मामला सामने आया जहां पुलिस ने एक भीखारी की मदद की और उसका खोया हुआ बैग सिर्फ 3 घंटे में ढूंढ निकाला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 5:15:37

पुलिस ने 3 घंटे में ढूंढ निकाला भीख मांगने वाले भिखारी का बैग, मिले 1.72 लाख रूपये

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े करते हैं और उनपर आलसी होने और काम ना करने का आरोप लगाते हैं। लोग कहते हैं कि पुलिस सिर्फ अमीरों का साथ देती हैं और गरीबों की सुनवाई नहीं होती हैं। लेकिन महाराष्ट्र के पर्ली में एक अनोखा मामला सामने आया जहां पुलिस ने एक भीखारी की मदद की और उसका खोया हुआ बैग सिर्फ 3 घंटे में ढूंढ निकाला। हैरान करने वाली बात यह हैं कि भिखारी के बैग में 1 लाख 72 हजार रुपये थे।

जानकारी के अनुसार वैजनाथ मंदिर के बाहर भीख मांगने वाले एक भिखारी बाबूराम नायकवाड़े का बैग खो गया था। उसके बाद परेशान भिखारी पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा और उसके बैग खोने की शिकायत सुनकर पुलिस हैरान रह गयी। पुलिस के पास पहुंचकर भिखारी लगातार रोता रहा और उसे लगातार रोता देखकर पुलिस थोड़ा सीरियस हुई और उससे पूछा कि, ''आखिर उसके बैग में ऐसा क्या था जिसके लिए वह परेशान है।'' यह सुनकर भिखारी ने रोते हुए पुलिस को बताया कि 'उसके बैग में 1 लाख 72 हजार 290 रुपये हैं।'

यह सुनकर पुलिस ने उसके बैग की तलाश शुरू की और काफी कोशिश के बाद आखिरकार पुलिस ने उसका बैग ढूंढ निकाला। मिली जानकारी के तहत बाबूराम का बैग पुलिस को रामनगर टांडा के पास पड़ा मिला। सबसे बड़ी और सुकून देने वाली बात तो यह है कि भिखारी के सभी पैसे पूरी तरह से सुरक्षित थे। बताया जा रहा है पुलिस ने उस बैग को भिखारी के हवाले कर दिया और उसे यह सलाह भी दी कि इतने पैसों को बैग में रखने की बजाय वह बैंक अकाउंट में सुरक्षित रख सकता है। बाबूराम नायकवाड़े ने सालों से भीख मांगकर एक बड़ी रकम जमा की है। बीते सोमवार को जब बाबूराम नायकवाड़े का बैग खो गया तो वह बहुत परेशान हो गया। सालों से कमाए पैसों को यूँ जाते देख बाबूराम नायकवाड़े तुरंत पुलिस के पास शिकायत लिखवाने पहुंचा और अंत में बाबूराम नायकवाड़े को उनका बैग मिल गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स