न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक गांव ऐसा जहां रंगों से नहीं बिच्छुओं से खेली जाती है होली, लोग एक दूसरे पर फेंकते हैं बिच्छू

होली मनाने का देश के कई शहरों में अपना अलग-अलग तरीका है। होली में लोग रंगों का इस्तेमाल करते है लेकिन इटावा में एक ऐसा गांव हैं जहां रंगों की जगह बिच्छुओं से होली खेली जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Mar 2021 2:50:03

एक गांव ऐसा जहां रंगों से नहीं बिच्छुओं से खेली जाती है होली, लोग एक दूसरे पर फेंकते हैं बिच्छू

होली मनाने का देश के कई शहरों में अपना अलग-अलग तरीका है। होली में लोग रंगों का इस्तेमाल करते है लेकिन इटावा में एक ऐसा गांव हैं जहां रंगों की जगह बिच्छुओं से होली खेली जाती है। यहां फाग की थाप पर सैकड़ों की संख्या में बिच्छू अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं और फिर गांव में बड़े हों या बच्चे सभी बच्छुओं से होली खेलते हैं। बिच्छुआें को हाथों में उठाकर एक दूसरे पर फेंकते भी हैं। बच्चे इन बिच्छुओं को पकड़कर खूब खेलते हैं और एक दूसरे पर फेंकते भी हैं लेकिन मजाल है जो ये जहरीले बिच्छू किसी को डंक मार दें। सुनने में यह कुछ अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन सौंथना गांव की यह प्रथा सैकड़ों वर्षों से ऐसे ही चली आ रही है।

holi,holi 2021,holi celebration,scorpion,weird news

सौंथना गांव के बाहर भैंसान नाम का प्राचीन टीला है। कहा जाता है किसी समय इस टीले पर भैंसों की बलि दी जाती थी। गांव के लोग इस टीले को भैसान बाबा के रूप में पूजते हैं। गांव में जब किसी की शादी होती है तो तेल चढ़ाने की पंरपरा इसी टीले पर निभाई जाती है। लोग यहां आकर मन्नत भी मानते हैं और पूरी होने पर पूजा करते हैं। इस टीले पर हजारों की संख्या में ईंट और पत्थरों के टुकड़े पड़े हुए हैं, जिन्हें आमतौर पर लोग हटाते हैं तो नीचे कुछ नहीं दिखता है। लेकिन, जब होली पूर्णिमा के दूसरे दिन परेवा की शाम को बड़े, बुजुर्ग और बच्चे टीले पर एकत्र होते हैं और फाग गायन की शुुरुआत करते हैं तो ईंट-पत्थरों के बीच ना जाने कहां से हजारों की संख्या में जहरीले बिच्छूओं का निकलना शुरू हो जाता है। बड़े और बच्चे सभी इन बिच्छुओं को उठाकर अपनी हथेली पर रख लेते हैं और वे उनके शरीर पर रेंगते रहते हैं। ऐसा लगता है मानों बिच्छू गले मिलकर होली की बधाई दे रहे हों। बच्चे एक दूसरे पर बिच्छुओं को फेंककर खेलते हैं लेकिन वे उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। टीले से जाने से पहले गांव के बच्चे बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं और फिर बिच्छुओं को वहीं पर छोड़ देते हैं। अगले दिन टीले पर एक भी बिच्छू भी नहीं दिखाई देता है।

holi,holi 2021,holi celebration,scorpion,weird news

सौंथना गांव के रहने वाले लोगों का कहना है कि होली के दिन ये जहरीले बिच्छू किसी को डंक नहीं मारते हैं। होली के बाद घरों में जब यही बिच्छू निकलते हैं तो डंक भी मारते हैं और जहर भी चढ़ जाता है। इसके साथ ही लोगों का कहना है कि इस टीले पर हजारों की संख्या में पड़े ईंट-पत्थर का कोई टुकड़ा यदि ले जाकर रख लें तो घर में बिच्छू निकलना शुरू हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका