न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बना रहे हैं अजय देवगन, दोनों सितारों ने फिल्मों के लिए मिलने वाली फीस पर कही यह बात

अजय देवगन (55) और अक्षय कुमार (57) ने लगभग एक साथ ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। दोनों की पहली फिल्म 90 के दशक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Nov 2024 2:18:08

अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बना रहे हैं अजय देवगन, दोनों सितारों ने फिल्मों के लिए मिलने वाली फीस पर कही यह बात

अजय देवगन (55) और अक्षय कुमार (57) ने लगभग एक साथ ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। दोनों की पहली फिल्म 90 के दशक की शुरुआत में आई थी। वे फैंस की आंखों के तारे हैं और उन्हें भरपूर प्यार मिलता है। दोनों की शादी भी फिल्म एक्ट्रेसेज के साथ ही हुई है और उनके एक-एक बेटा और एक-एक बेटी हैं। अक्षय की शादी ट्विंकल खन्ना तो अजय की काजोल के साथ हुई है। हाल ही दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दोनों साथ नजर आए थे। अक्षय की ‘सूर्यवंशी’ में अजय ‘सिंघम’ वाले अवतार में दिखे थे।

अक्षय और अजय शनिवार (16 नवंबर) को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2024 में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। अजय ने कहा कि मैं और अक्षय एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की आधिकारिक अनाउंसमेंट बाद में करने की प्लानिंग थी। फिल्म को मैं डायरेक्ट करूंगा, जबकि अक्षय लीड रोल में होंगे। जब फिल्म के बारे में और पूछा गया, तो अक्षय ने मजाकिया अंदाज में स्क्रिप्ट भेजने का सुझाव दिया।

अजय ने फिल्म के बारे में ज्यादा रिवील नहीं करने की बात की और कहा कि अभी ज्यादा जानकारी शेयर करना जल्दबाजी होगी। बाद में इस बारे में अपडेट देंगे। बता दें अजय इससे पहले 4 फिल्में ‘यू मी और हम’, ‘शिवाय’, ‘भोला’ और ‘रनवे-34’ का डायरेक्शन कर चुके हैं। अजय और अक्षय ने एक-दूसरे की पसंदीदा फिल्मों के बारे में भी बताया। अक्षय ने कहा कि उनकी पसंदीदा फिल्म ‘दृश्यम’ है, जबकि अजय ने ‘हेराफेरी’ और ‘खाकी’ का नाम लिया।

ajay devgn,Akshay Kumar,ajay akshay,actor ajay devgn,actor akshay kumar,ajay akshay fees,singham again,suhaag

अक्षय-अजय ने किया खुलासा, अगर फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं तो...

अजय और अक्षय ने आज के दौर में एक्टर्स की फिल्मों के लिए दी जाने वाली फीस पर बात की। उन्होंने खुलासा किया है कि अगर फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं तो कई बार उन्हें कोई फीस नहीं मिलती। दोनों से पूछा गया कि फिल्मों का बजट इसीलिए बढ़ जाता है क्योंकि आजकल एक्टर्स बहुत भारी फीस ले रहे हैं। इस पर अजय ने कहा कि एक्टर स्क्रिप्ट, फिल्मों और प्रोजेक्ट के हिसाब से फीस लेते हैं और हममें से ज्यादातर वसूली के मुताबिक फीस ले रहे हैं।

अक्षय ने कहा कि अजय ने जो कुछ कहा, मैं उससे ज्यादातर सहमत हूं। अगर हम आज एक फिल्म साइन करते हैं, तो हम कुछ भी चार्ज नहीं करते हैं। हम सिर्फ हिस्सेदारी लेते हैं। अगर ये काम करता है, तो हमें प्रॉफिट में हिस्सा मिलता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, हमें कोई पैसा नहीं मिलता है। इसके बाद अजय ने बताया कि कई बार तो हमें हिस्सेदारी भी नहीं मिलती और बिना किसी फीस के काम करना पड़ता है। कभी-कभी कोई शेयर भी नहीं मिलता है। फिर आपको फीस को छोड़ना होगा, ये भी जुनून है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री