नायला इनायत ने इस वीडियो की क्लिप ट्विटर पर साझा की है। इस वीडियो में पत्रकार हफीज एक भैंस के आगे माइक ले जाते हैं और उससे पूछते, ‘हांजी आप बताएं कि आपको लाहौर में आकर कैसा लगा’ इस पर भैंस भी जवाब देती है तो पत्रकार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वो कहते हैं, ‘भैंस जवाब दे रही है कि लाहौर अच्छा लगा।’ इसके बाद हफीज भैंस से अगला सवाल पूछते हैं, ‘आप बताइए, लाहौर का खाना अच्छा है या आपके गांव का खाना अच्छा है।’ इस पर भैंस जवाब देती है तो हफीज खुशी से उछल पड़ते हैं कहते हैं, ‘हां कहती है लाहौर का खाना अच्छा है।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।Now what is Eid without Amin Hafeez interviewing cattle.. pic.twitter.com/5r2sfh5Ua7
— Naila Inayat (@nailainayat) July 21, 2021
















