न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश से गुजरात तक आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, लोग हैरान; वीडियो वायरल

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के आसमान में शनिवार रात लोग उस समय हैरान हो गए जब आसमान में एक रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी। आसमान में इस तरह का आग का गोला देख हर कोई हैरान रह गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Apr 2022 09:02:13

मध्य प्रदेश से गुजरात तक आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, लोग हैरान; वीडियो वायरल

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के आसमान में शनिवार रात लोग उस समय हैरान हो गए जब आसमान में एक रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी। आसमान में इस तरह का आग का गोला देख हर कोई हैरान रह गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अजीब सा आग का गोला तेजी से आसमान से जमीन की ओर आता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक आग का गोला आसमान से धरती की ओर बढ़ रहा है। आसमान में होने वाली इस घटना को देखकर मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ इलाके के लोग थोड़ा परेशान हो गए। लोगों को डर था कि कहीं ये आग का गोला उनके घरों पर न गिर जाए और सब कुछ तबाह हो जाए।

पहली नजर में यह आग का गोला किसी उल्कापिंड की तरह नजर आ रहा है। वहीं, पर्यावरण के जानकार प्रोफेसर सुरेश चोपने का कहना है कि यह उल्कापिंड नहीं बल्कि किसी सैटेलाइट का टुकड़ा है, जो किन्हीं कारणों से क्रैश हो गया है। हालांकि यह किस देश के सैटेलाइट का टुकड़ा है फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर के सिंदेवाहि तहसील के लाडबोरी गांव से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें एक लोहे की बड़ी रिंग नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वह अपने-अपने घरों में थे। उन्होंने अचानक भयावह आवाज सुनी और डर के कारण घरों से बाहर निकले तो आसमान में उन्हें आग का गोला नजर आया। ग्रामीणों के मुताबिक जब यह आग का गोला जमीन पर गिरा तो यह बेहद गर्म था। गांव के ही एक शख्स ने कहा कि उन्हें जैसे ही आग के गोला जमीन पर गिरा उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आग के गोले को ठंडा कर पुलिस थाने ले आई।

गुजरात के नवसारी, डांग, पाटन, दाहोद, खेड़ा जैसी जगहों पर भी आसमान में इसी तरह की घटना देखने को मिली। जिन्होंने इस घटना को देखा उनका कहना है कि हमने रामेश्वर मंदिर के पास आकाश में यह अद्भुत आकाशीय घटना देखी। पहले लगा कि नववर्ष पर यह आतिशबाजी होगी लेकिन जल्द ही लगा कि यह कुछ अलग आकाशीय घटना है। बाद में अन्य लोगों से चर्चा में पता चला कि वह उल्का पिंड के गिरने का नजारा है। उन्होंने कहा, हमने 30 सेकेंड तक यह नज़ारा देखा जिसमें कुछ में नीला तो किसी में पीला प्रकाश निकल रहा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिंग नुमा गोला आखिरकार यह उल्का पिंड या किसी पड़ोसी मुल्क चीन, पाकिस्तान के सैलेलाइट का टुकड़ा, इसकी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सिंगर का सनसनीखेज आरोप, म्यूजिक डायरेक्टर को बताया ‘मद्रास का एपस्टीन’, लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप
सिंगर का सनसनीखेज आरोप, म्यूजिक डायरेक्टर को बताया ‘मद्रास का एपस्टीन’, लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप
मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे बंपर कमाई के रास्ते!
मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे बंपर कमाई के रास्ते!
MCX में सोना हुआ कमजोर, चांदी ने दिखाई मजबूती; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
MCX में सोना हुआ कमजोर, चांदी ने दिखाई मजबूती; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
राघव चड्ढा के भाजपा से जुड़ाव में प्रियंका चोपड़ा का नाम? नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा
राघव चड्ढा के भाजपा से जुड़ाव में प्रियंका चोपड़ा का नाम? नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा
90 वर्षीय महिला के मानहानि मामले की सुनवाई 2046 तक टली, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 20 साल का अंतराल
90 वर्षीय महिला के मानहानि मामले की सुनवाई 2046 तक टली, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 20 साल का अंतराल
19 साल पुरानी इस डरावनी फिल्म को आज भी अकेले देखने से कतराते हैं लोग, 12 लाख में बनी और कमा डाले 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट
19 साल पुरानी इस डरावनी फिल्म को आज भी अकेले देखने से कतराते हैं लोग, 12 लाख में बनी और कमा डाले 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट
ई-सिगरेट विवाद में घिरे रियान पराग, क्या हो सकती है जेल? जानिए भारत का सख्त कानून
ई-सिगरेट विवाद में घिरे रियान पराग, क्या हो सकती है जेल? जानिए भारत का सख्त कानून
'मैं और अभिषेक पूरी रात जागते रहे, हमारे कार्यकर्ताओं को उठाया जा रहा' – ममता बनर्जी के तीखे आरोप, चुनावी माहौल गरमाया
'मैं और अभिषेक पूरी रात जागते रहे, हमारे कार्यकर्ताओं को उठाया जा रहा' – ममता बनर्जी के तीखे आरोप, चुनावी माहौल गरमाया
क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानियां
क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानियां