लड़की को पान खिला रहा था दुकानदार तभी पास खड़े शख्स ने ऐसा दिया रिएक्शन, वीडियो देख लोग बोले - बंदे ने तो लूट ली महफिल
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की बड़े मजे से ‘फायर पान’ खा रही है, लेकिन वहां पास में खड़े शख्स की ये देखकर हालत खराब हो जाती है। ऐसा लगता है कि वो दुकानदार फायर पान लड़की को नहीं उस शख्स को खिला रहा हो!
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Wed, 20 Oct 2021 1:35:56
सोशल मीडिया मजेदार वीडियो से भरा हुआ है। इन वीडियो को देखने के बाद मूड रिफ्रेश हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे ।
इस वीडियो में आप देखेंगे की एक दुकानदार लड़की को फायर पान खिला रहा है लेकिन बगल में खड़े शख्स ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की बड़े मजे से ‘फायर पान’ खा रही है, लेकिन वहां पास में खड़े शख्स की ये देखकर हालत खराब हो जाती है। ऐसा लगता है कि वो दुकानदार फायर पान लड़की को नहीं उस शख्स को खिला रहा हो!