प्यार का रिश्ता तब और मजबूत हो जाता हैं जब इसके इजहार का तरीका अनूठा हो। इजहार के लिए लवर्स कई तरीके आजमाते हैं। ऐसे में एक अनोखा मामला सामने आया महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जहां एक आशिक ने अपने प्यार का इजहार सड़क पर किया। जी हां, यहां पर एक आशिक़ ने अपनी सारी आशिक़ी सड़कों पर दिखा दी जिसमें सड़क पर क़रीब 2.5 किलो मीटर तक 'I LOVE U' और 'I MISS U' लिखा था।
![शायद ही कहीं देखा होगा ऐसा आशिक, 2.5 किलोमीटर तक सड़क पर लिख डाला 'I LOVE U' और 'I MISS U' weird news,weird incident,kolhapur]()
मामला कोल्हापुर जिले के शिरोल तालुका के धरणगुत्ती गांव का है। बीते मंगलवार की सुबह लोगों ने यह देखा। केवल इतना ही नहीं बल्कि सड़क में एक जगह तो यह भी लिखा था: ''MISS YOU ज़िन्दगी के साथ, ज़िन्दगी के बाद भी।'' अब यह आसपास चर्चा का विषय बना हुआ है और देखते ही देखते यह बात सोशल मीडिया पर भी आ गयी है। यहां अब तेजी से इसकी तस्वीरें फैल रहीं हैं।
खबरें हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल होता देख स्थानीय प्रशासन हरक़त में आ गया है और पेंट से लिखे संदेश को मिटवाया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि ये काम किसका है ये नहीं पता चल पाया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है यह काम गांव के ही किसी लड़के ने किया है।